देहरादून- उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण तेजी के साथ कम हो रहा है लेकिन सावधानी अभी भी जरूरी है। राज्य में आज कोरोना के 12 नए मामले सामने आए है। इसी के साथ राज्य में कोरोना का आंकड़ा 343844 पहुंच गया है। जबकि राज्य में आज 13 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए इस तरह अब तक 330145 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
मंगलवार की सांय 6:00 बजे स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 12 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई। जिनमें देहरादून जिले से 02 ,हरिद्वार से 03 , नैनीताल जिले से 01 , उधमसिंह नगर से 0, पौडी से 0 , टिहरी से 0, चंपावत से 02, पिथौरागढ़ से 0 , अल्मोड़ा 02, बागेश्वर से 0, चमोली से 0, रुद्रप्रयाग से 0, उत्तरकाशी से 02 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।
राज्य में कोरोना से संक्रमित अब तक कुल 343844 मरीजों में से 330145 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं , 6136 संक्रमित राज्य से बाहर जा चुके, हैं ,7398 संक्रमित की मौत हो चुकी है। राज्य में वर्तमान में कोविड-19 के एक्टिव केस 156 है। इधर रिकवरी रेट 96.01 प्रतिशत पहुंच गया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) SDM कोर्ट पर विधायक सुमित जमीन में बैठे
उत्तराखंड के दंपती ने यहां ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
देहरादून : पीआरडी जवानों ने समान कार्य का समान वेतन मांगा
देहरादून : पांच जिलों में बर्फबारी के आसार
उत्तराखंड: (Job Alert) यहां 394 पदों पर आवेदन का मौका
हल्द्वानी: बनभूलपुरा क्षेत्र में चोरों का आतंक, गौला की गाड़ियों से 19 बैटरियां चोरी
देहरादून: उत्तराखंड क्रिकेट टीम पहुंची रणजी के सेमीफाइनल में सीएम ने दी बधाई
उत्तराखंड: उत्तरायणी कौथिक महोत्सव के समापन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
उत्तराखंड: बिठौरिया में विराट हिन्दू सम्मेलन, संस्कृति और एकता पर दिया जोर
उत्तराखंड: बीज मंत्र से दूर होते हैं सभी दुख: मनोज कृष्ण जोशी 

