देहरादून- उत्तराखंड में कोरोना को लेकर फिलहाल राहत बनी हुई है लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। राज्य के 5 जनपदों में आज कोरोना वायरस के नये मामले सामने आए है जबकि एक कोरोना मरीज की मौत हो गई। राज्य में आज कोरोना के कुल 29 नए मामले सामने आए है। इसी के साथ राज्य में कोरोना का आंकड़ा 344632 पहुंच गया है। जबकि राज्य में आज 30 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए इस तरह अब तक 330858 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
मंगलवार की सांय 6:00 बजे स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 29 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई। जिनमें देहरादून जिले से 07 ,हरिद्वार से 09 , नैनीताल जिले से 06, उधमसिंह नगर से 0 , पौडी से 01, टिहरी से 0, चंपावत से 0 , पिथौरागढ़ से 06 , अल्मोड़ा 0, बागेश्वर से 0, चमोली से 0, रुद्रप्रयाग से 0, उत्तरकाशी से 0 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।
राज्य में कोरोना से संक्रमित अब तक कुल 344632 मरीजों में से 330858 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं , 6188 संक्रमित राज्य से बाहर जा चुके, हैं ,7415 संक्रमित की मौत हो चुकी है। राज्य में वर्तमान में कोविड-19 के एक्टिव केस 168 है। इधर रिकवरी रेट 96.01 प्रतिशत पहुंच गया है।
राज्य में ओमीक्रोन की दस्तक–
देहरादून। कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोन खतरा मंडरा रहा है, यहां राजपुर में एक अपार्टमेंट में रहने वाले बुजुर्ग पति-पत्नी कोरोना संक्रमित निकले हैं। दंपति 13 दिसम्बर को अपने परिजनों के पास चार दिन रहकर आए हैं। जिनमें से तीन ओमीक्रोन संक्रमित निकले हैं। वह कुवैत से लौटे हैं। अपार्टमेंट को सील किया जा रहा है। दंपति की दो नौकरानियों के भी सैम्पल लिए गए हैं। बुजुर्ग दंपति की जीनोम सैंपलिंग कराई जा रही है।सीएमओ डा. मनोज उप्रेती ने बताया कि बुजुर्ग दंपति नौ से 13 दिसम्बर तक दिल्ली में अपने परिवार से मिलकर लौटे हैं। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनका सैंपल लेकर आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजा गया था। जांच में दोनों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: स्पोर्ट्स कॉलेज में एडमिशन शुरू, खिलाड़ियों के लिए बड़ा मौका
उत्तराखंड: केदारनाथ धाम के कपाट खुले, सीएम धामी ने पीएम मोदी के नाम से की पहली पूजा
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) अब और तेजी से होगा तीनपानी नरीमन सड़क चौड़ीकरण का काम, ये है कारण
उत्तराखंड: अवैध मजार को धामी सरकार के बुलडोजरों ने ध्वस्त कर दिया
उत्तराखंड : यहां पुलिस कप्तान ने 54 अधिकारियों को किया इधर से उधर
रुद्रप्रयाग: केदारनाथ धाम में ड्रोन प्रतिबंधित, दो ड्रोन जप्त
उत्तराखंड: मासूम की मौत के बाद सड़कों पर सख्ती: परिवहन विभाग एक्शन मोड में, पांच टीमें उतरीं मैदान में
उत्तराखंड : यहाँ DM ने बदला स्कूल TIME
लालकुआं : समाजसेवी पीयूष की गिरफ्तारी के खिलाफ भड़के ग्राम प्रधान और BDC
उत्तराखंड: उपनल कर्मियों पर सुनवाई, कोर्ट में क्या चला पूरा मामला? जानिए 
