गाजियाबाद- उत्तरप्रदेश गाजियाबाद जिले के मुरादनगर में एक युवक द्वारा प्रॉपर्टी के लिए अपने ही परिवार के 5 लोगों की हत्त्या करने का मामला सामने आया है। इस किलर ने 20 सालों में अपने ही परिवार के 5 लोगों की हत्या बड़े ही शातिर तरीके से की। इन हत्याओं के बारे में किसी को भनक तक नहीं लगी। 3 लोगों की हत्या उसने अपने हाथों से की जबकि 2 लोगों को सुपारी देकर मरवाया।
जानकारी के मुताबिक ये मामला उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले का है, यहां मुरादनगर के गांव बसंतपुर सैंथली के रहने वाले किसान लीलू त्यागी पर अपने ही परिवार के 5 लोगों ही हत्या का आरोप लगा है। शातिर किसान ने 20 साल में एक-एक करके 5 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। उसने एक रिटायर्ड दारोगा सुरेंद्र त्यागी को 4 लाख रुपये सुपारी देकर अपने भाई की हत्या के लिए राजी किया। इस दौरान पुलिस ने 5वीं हत्या का खुलासा करते हुए आरोपी के कारनामे उजागर किए ।पुलिस ने आरोपी लीलू, सुरेंद्र और सुपारी किलर राहुल को गिरफ्तार कर लिया है।

ऐसे दिया वारदातों को अंजाम
आरोपी ने सबसे पहले 2001 में अपने बड़े भाई की हत्या 1 लाख रुपये सुपारी देकर कराई और शव नदी में फेंक दिया. उसने घर वालों से कहा कि वो उसका भाई गुस्सा होकर कहीं चला गया है। 2006 में उसने अपनी भतीजी पारुल को खाने में जहर देकर मार डाला और सबसे कहा कि उसे किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया था। इसके बाद ऐसे ही 2009 में तीसरी और 2013 में भतीजे की हत्या करके चौथी वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने बीते 8 अगस्त 2021 को अपने दूसरे भतीजे की हत्या सुपारी देकर कराई और उसका शव बुलंदशर की गंग नगर में फेंक दिया। इस मामले में उसने दलील दी कि वो कहीं परेशान होकर चला गया है। लेकिन घर वालों ने बच्चे के गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामले का खुलासा किया।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



16 साल से भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था शख्स, उत्तराखंड में यहाँ 2 पिस्टल के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद 
