Pithoragarh News- गंगोलीहाट के रावलगांव में ततैयों के हमले में एक युवक की मौत हो गई जबकि एक महिला समेत चार लोग व अनेक पशु घायल हैं। घायल लोगों का इलाज जिला चिकित्सालय में किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार गंगोलीहाट के रावल गांव के कुछ ग्रामीण खेत पर काम कर रहे थे। उनके पशु भी आसपास ही चर रहे थे। इसी बीच ततैयों के समूह ने उन पर हमला बोल दिया। ततैयों के हमले में रावल गांव निवासी 25 वर्षीय रवि, 45 वर्षीय विनोद रावल उसकी 38 वर्षीय पत्नी रेखा, उनका 14 वर्षीय बेटा हेमू और गांव का ही एक अन्य युवक 27 वर्षीय भूपेश बुरी तरह से घायल हो गए। उनके पशुओं पर भी ततैयों ने हमला किया।
पांच घायल लोगों को ग्रामीण तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगोलीहाट पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रवि, रेखा और भूपेश को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। जहां पहुंचने से पहले रवि ने दम तोड़ दिया। जबकि महिला रेखा और भूपेश का जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। जबकि विनोद और उसके बेटे हेमू का सीएचसी में ही उपचार किया जा रहा है। गांव के कई पशु भी ततैये के झुंड के हमले के बाद बीमार हो गए हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर
उत्तराखंड: धामी सरकार की चारधाम को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम, अब तक 798 टन कचरा एकत्रित
नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित 
