देहरादून- उत्तराखंड में कोरोना का ग्राफ एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगा है , राज्य के 12 जनपदों में आज कोरोना वायरस के 310 नये मामले सामने आए है। वहीं राज्य में अब तक ओमीक्रोन के 8 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। वहीं राज्य में आज एक कोरोना संक्रमित मरीज की मौत भी हुई है। राज्य में आज कोरोना के कुल 310 नए मामले सामने आए है। इसी के साथ राज्य में कोरोना का आंकड़ा 345963 पहुंच गया है। जबकि राज्य में आज 111मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए इस तरह अब तक 331509 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
मंगलवार की सांय 6:00 बजे स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 310 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई, जिनमें देहरादून जिले से 192 ,हरिद्वार से 26 , नैनीताल जिले से 26, उधमसिंह नगर से 13 , पौडी से 34, टिहरी से 03, चंपावत से 02 , पिथौरागढ़ से 05 , अल्मोड़ा 05, बागेश्वर से 02, चमोली से 0 , रुद्रप्रयाग से 01, उत्तरकाशी से 01 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं। राज्य में कोरोना से संक्रमित अब तक कुल 345963 मरीजों में से 331509 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं , 6380 संक्रमित राज्य से बाहर जा चुके, हैं ,7420 संक्रमित की मौत हो चुकी है। राज्य में वर्तमान में कोविड-19 के एक्टिव केस 654 है। इधर रिकवरी रेट 95.82 प्रतिशत पहुंच गया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: साईं मंदिर के सामने नहर में शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
उत्तराखंड मे यहाँ विशाल चट्टान गिरने से सड़क बाधित, चालक मलबे में दबा
उत्तराखंड: शिक्षक जनार्धन बिंजोला को किशोरी के साथ दुष्कर्म के लिए 20 साल की सजा
उत्तराखंड : गैस सिलिंडर महंगा और कम हुआ तो बढ़ गए चाय-समोसे के दाम
अब गांवों में भी मिलेगा विशेषज्ञ इलाज, उत्तराखंड को मिले 30 नए डॉक्टर
देहरादून :(बड़ी खबर) 30 डॉक्टरों को मिली इन जिलों में तैनाती
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) राजनाथ के कार्यक्रम की तैयारियां तेज
देहरादून :(बड़ी खबर) RSS का राष्ट्रीय पुनर्जागरण प्रमुख लक्ष्य
हल्द्वानी : बीएलके-मैक्स हॉस्पिटल ने हल्द्वानी में थोरैसिक सर्जरी और लंग ट्रांसप्लांट ओपीडी सेवाएं शुरू कीं
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) युवक को कुचल गया डंपर 

