देहरादून- उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर सामने आ गयी है कि राज्य सरकार ने कोरोना कर्फ्यू को 1 सप्ताह के लिए बढ़ा दिया है अब राज्य में 15 जून सुबह 6:00 बजे तक कोरोनावायरस कर्फ्यू प्रभावी रहेगा मुख्य सचिव द्वारा जारी किए गए आदेश में स्पष्ट कहा गया है जिलों के जिलाधिकारी अपने क्षेत्रों में कोरोनावायरस संक्रमण को ध्यान में रखते हुए छूट जारी करेंगे इसके अलावा इस सप्ताह शराब की दुकानें भी 3 दिन खोली जाएंगी साथ ही साथ ही 9 जून और 14 जून को राशन की दुकानें को लेंगे जबकि शराब की दुकान है 9 जून 11 जून और 14 जून को खोली जायेंगी नीचे देखिए पूरा आदेश..
इसके अलावा पहले की तरह दूसरे राज्यों से उत्तराखंड आ रहे लोगों को 72 घंटे पुरानी कोरोना नेगटिव रिपोर्ट दिखानी होगी। इसके अलावा देहरादून स्मार्ट सिटी पोर्टल पर भी पंजीकरण करना होगा। कोरोना वैक्सीनेशन जारी रहेगा। Curfew की अवधि में कोरोना वैक्सीन के लिए जा रहे लोगों को छूट मिलेगी। इसके अलावा व्यक्तियों को निजी वाहन, टैक्सी, ऑटो रिक्शा में जाने हेतु छूट दी जायेगी।
COVID-19 के संक्रमण को देखते शादी में केवल 20 लोगों को ही एंट्री मिलेगी। सभी के पास कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट होना अनिवार्य है। फिलहाल समस्त शैक्षिक प्रशिक्षण, कोचिंग संस्थान, आदि अग्रिम आदेश तक बंद रहेंगे।
राज्य में राशन की दुकानें सिर्फ नौ और 14 जून को सुबह आठ से एक बजे दोपहर तक खुलेंगी। इसके अलावा सेनेटरी व किताबों की दुकानें भी नौ और 14 जून को खुलेंगी। इसके अलावा खाद्य पैकेजिंग, रेडिमेड एकल रूप में, दर्जी की दुकानें, चश्में की दुकानें, साइकिल स्टोर, मोटर Parts, की दुकानें 11 जून को ही खुलेंगी। फोटो कांपी और टिंबर मर्चेंट की दुकानें नौ जून को ही खुलेंगी।
शराब की दुकानें नौ जून, 11 और 14जून को खुलेंगी। रोजाना की तरह आपत वस्तुओं की दुकाने 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक खुलेगी।
.







अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहाँ ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, दो युवकों की मौत
उत्तराखंड: देहरादून में ‘मन की बात’ कार्यक्रम, सीएम धामी ने बताई इसकी खासियत
सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में बनेंगे आधुनिक आवास
सीएम धामी ने दी महावीर जयंती की शुभकामनाएं, शांति और सदाचार का दिया संदेश
उत्तराखंड: बिल नहीं भरा तो कटा कनेक्शन! अस्पताल से लेकर स्ट्रीट लाइट तक कार्रवाई
उत्तराखंड: ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, एसएसपी ने किया उपनिरीक्षक निलंबित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) राष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी भुवन गुणवंत ने एक बार फिर लहराया परचम
हल्द्वानी: बार एसोसिएशन हल्द्वानी के चुनाव परिणाम देर रात घोषित
देहरादून: 32 बेसिक शिक्षकों की एलटी कैडर में पदोन्नति
Uttrakhand: प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों में बदले निरीक्षक 
