Breaking News- यहां दर्दनाक हादसा, दो बच्चे नदी में बहे, मचा कोहराम

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

बागेश्वर- जिले की कपकोट तहसील से दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है। यहां कपकोट के हाईडिल के पास दो बच्चे सरयू नदी में बह गए। घटना की जानकारी तुरंत पुलिस के माध्यम से एसडीआरएफ को दी गई। एसडीआरएफ, दमकल और पुलिस के अलावा प्रशासन की ओर से भी मौके पर तुरंत टीमें भेजी गई और सरयू में बच्चों की तलाश शुरू की गई। बताया जा रहा है कि एक बच्चे का शव बरामद हो गया है। जबकि दूसरे की तलाश जारी है। घटना अब से कुछ देर पहले लगभग साढ़े 11 बजे की बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून से वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या की सीधी उड़ान जल्द! यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी
यह भी पढ़ें 👉  बड़ी ख़बर: पाकिस्तानी ISI एजेंट का हैंडलर देहरादून से गिरफ्तार

थानाध्यक्ष कपकोट मदन लाल ने बताया कि भयूं गांव निवासी मोहित दस वर्ष का शव बरामद कर लिया गया है। जबकि उसके साथी छह वर्षीय सुमित पुत्र प्रकाश राम का अभी पता नहीं चल सका है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि बहने वाले बच्चों के माता-पिता से संपर्क किया जा रहा है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें