Rishikesh News- उत्तराखंड में मानव वन्यजीव संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा है कभी गुलदार लोगों को अपना निवाला बना रहे हैं तो टाइगर की दहशत भी लोगों के मन में पूरी तरह से बस चुकी है जबकि हाथियों द्वारा किए जा रहे हैं उपद्रव के बाद कुचलकर मारने की घटनाएं भी बढ़ती जा रही है जिससे वन विभाग के माथे पर चिंता की लकीर साफ देखी जा सकती है ताजा मामला शिवपुरी के पास देखने को मिला जहां कैंप में काम करने वाले एक कर्मचारी को हाथी ने पैरों तले रौंद कर से मौत के घाट उतार दिया इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उसे शव विच्छेदन गृह में भेज दिया है।
बताया जाता है कि मुनीकीरेती थाना पुलिस के अनुसार एक व्यक्ति ने सूचना दी कि गंगा किनारे एक युवक का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास देखने पर हाथियों के संघर्ष और पैरों के निशान पुलिस को दिखाई दिए। जिसके आधार पर माना जा रहा है कि हाथी ने पैरों तले रौंद कर युवक को मौत के घाट उतारा है। इस दौरान मौके पर उपप्रभागीय वन अधिकारी मनमोहन सिंह बिष्ट रेंजर जुगल किशोर चौहान आदि वन विभाग की टीम को भी बुलाया गया। मुनीकी रेती थाना अध्यक्ष कमल मोहन भंडारी ने बताया कि मृतक की पहचान मयंक डोभाल पुत्र आसाराम डोभाल निवासी विकास नगर देहरादून के रूप में हुई है। घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। बताया मृतक के शव को कब्जे में लेकर क्या हुआ विच्छेदन गृह के लिए भेज दिया गया है। युवक कैंप से निकलकर गंगा किनारे कैसे पहुंचा इस बाबत जांच की जा रही है।



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: तीन बहनों के इकलौते भाई थे आशीष, अचानक निधन से परिवार में मचा कोहराम; सैन्य सम्मान से अंतिम विदाई
PM मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, धामी ने किया 7.52 करोड़ के घाट का लोकार्पण
‘मेरा उत्तराखंड कैसा हो?’ 2.67 लाख छात्रों की राय के बाद अब CM धामी सुनेंगे 140 युवाओं की बात
नैनीताल के बाद अब कैंचीधाम भी रोपवे से जुड़ेगा, ज्योलीकोट बनेगा बड़ा जंक्शन
हल्द्वानी-नैनीताल रोड पर अचानक आया मलबा, थम गई गाड़ियों की रफ्तार; मौके पर पहुंचे SSP
उत्तराखंड: गढ़वाल राइफल्स मुख्यालय में 19 सितंबर को बड़ा कार्यक्रम, अजित डोभाल और CDS पहुंचेंगे
उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब में गिरी सीजन की पहली बर्फ, केदारनाथ में बारिश
उत्तराखंड: बीकानेर स्वीट्स समेत 5 प्रतिष्ठानों पर GST की छापेमारी, फर्जी ITC के आरोप से मचा हड़कंप
उत्तराखंड: पहाड़ जाने का बना रहे हैं प्लान? बस की सीट के लिए अब नहीं होगी भागदौड़, घर बैठे करें बुकिंग 
