महाराष्ट्र के बारामती में प्लेन क्रैश,डिप्टी सीएम अजित पवार सहित 5 लोगों की मौत।
बारामती (महाराष्ट्र)-महाराष्ट्र के बारामती में एक प्लेन क्रैश होने की खबर आई है, जानकारी के मुताबिक इस प्लेन में राज्य के डिप्टी सीएम और एनसीपी नेता अजित पवार थे। यह चार्टर प्लेन मुंबई से बारामती जा रहा था। वहीं, 8 बजकर 45 मिनट पर यह चार्टर लैंडिंग के समय क्रैश हो गया।जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग, प्रशासन और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंची और राहत कार्य में जुट गईं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक अजित पवार वहां किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। यह पता नहीं चल सका है कि विमान हादसे किस वजह से हुआ। मौके से जो तस्वीरें सामने आई हैं उनमें साफ देखा जा सकता है कि विमान में भयंकर आग लगी है। तेज धुआं उठ रहा है। जो वीडियो सामने आया है उसमें अजित पवार का विमान खेत में क्रैश हुआ है।
बताया जा रहा है कि प्लेन बारामती एयरपोर्ट पर उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में अजीत पवार की मौत हो गई। अजीत पवार जिला परिषद चुनावों को लेकर आज बारामती में एक सभा करने के लिए गए थे। महाराष्ट्र के बारामती में उप मुख्यमंत्री अजित पवार का विमान हादसे का शिकार हो गया। लैंडिंग के वक्त विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। जिसमें डिप्टी सीएम अजित पवार और 5 अन्य लोगों की मौत हो गई। निजी विमान एयरपोर्ट पर उतरते समय क्रैश हुआ है। अजित पवार जिला परिषद चुनावों को लेकर आज (बुधवार) बारामती में एक जनसभा को संबोधित करने के लिए आए थे। घटनास्थल से वीडियो भी सामने आया है। जो कि काफी डरावनी है। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ मौजूद हैं। विमान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून में अमित शाह ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा? कांग्रेस पर भी साधा निशाना, पढ़िए पूरा संबोधन
CM धामी ने दी फिल्म पुरस्कारों को मंजूरी, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को मिलेगा खास सम्मान
हल्द्वानी बाजार के इन छह चौराहों से नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री
हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान
कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, 1500 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात
विधानसभा चुनाव 2027 के लिए नैनीताल प्रशासन ने कसी कमर, 164 अधिकारियों को सौंपी चुनावी जिम्मेदारी
उत्तराखंड की सरकारी जमीनों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, HMT रानीबाग में धरने पर बैठे नेता
उत्तराखंड में 9.99 लाख लोगों के खाते में पहुंचे 148 करोड़, CM धामी ने जारी की पेंशन
उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी
कैंची धाम जाने वालों के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 6 से 8 नवंबर तक बदले रहेंगे रूट 
