कालाढूंगी- विधानसभा चुनाव के मतदान में महज 5 दिन का समय शेष है लिहाजा कालाढूंगी से भाजपा के प्रत्याशी बंशीधर भगत ने अपने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है । जिसके तहत हरिनगर हरिपुरनायक शक्ति केंद्र के सात बूथों की चुनावी बैठक का आयोजन कामलुवागांजा रोड के एक निजी बैंक्वेट हाल में आयोजित की गई , भारी संख्या में मौजूद स्थानीय लोगों ने अपने बूथ से भाजपा को भारी मतों से विजयी बनाने का वादा किया , इस दौरान महाकाल स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने अध्यक्ष निर्मला दरम्वाल के नेतृत्व में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की जिनका पूर्व प्रधान माया तिवारी ने फूल माला पहना कर भारतीय जनता पार्टी में स्वागत किया ।संजीव कश्यप के नेतृत्व में भी दर्जनों युवाओ ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए बंशीधर भगत ने सभी युवाओ का स्वागत किया ।
इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए बंशीधर भगत ने कहा 21वी सदी को भारत की सदी बनाने का सपना लेकर चल रहे देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को मजबूत करने के लिए उत्तराखंड विधानसभा में फिर से भाजपा का परचम फहराना है ।
सभा की अध्यक्षता शक्ति केंद्र संयोजक मनमोहन पांडे और संचालन स्थानीय पार्षद धीरज पांडे ने किया । इस दौरान क्षेत्र के विनोद मेहरा , रमेश जोशी ,रमेश पांडेय ,कैलाश पाठक ,नीमा पाटनी,मोहन सिंह किरौला ,यू डी पंत , अभिषेक पांडे , प्रमिला रत्नाकर ,पुष्पा नेगी, सुमन केसरवानी ,नेहा ,दीपा पांडे , कुंवर सिंह मेहरा ,रंजीत सिंह बिष्ट , धर्मी धर गौड़ ,हरीश पांडेय , धीरज पांडे, माया तिवारी , मनमोहन पांडे , गिरीश उपाध्याय , किशन उपाध्याय , कुंदन बिष्ट , राजू राठौर , शेर सिंह मेहरा ,अमर सिंह ऐरी ,मौजूद रहे ।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: जंगल में मिली महिला की सड़ी-गली लाश, इलाके में सनसनी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) निगम में आधार सेंटर का शुभारंभ, UCC के भी बनेगे सर्टिफिकेट
अल्मोड़ा: प्रसिद्ध लोकगायक दीवान कनवाल का निधन, शोक की लहर
रामनगर : राहुल सिंह दरम्वाल कर सकते हैं नई परी की शुरुआत
उत्तराखंड : (गजब )एक ही भूमि को फर्जीवाड़े से दो बार बेचा, दंपति पर केस
उत्तराखंड : देवभूमि की बेटी ने बढ़ाया मान: हेमा बनीं लेफ्टिनेंट कर्नल
हल्द्वानी : गैस की कालाबाजारी पर छापा! अवैध रिफिलिंग का भंडाफोड़, सिलेंडर-उपकरण बरामद
पहली बार हुआ ऐसा! CM धामी ने 200 अग्निवीरों के साथ किया सीधा संवाद
उत्तराखंड में हर परिवार को मिलेगी “देवभूमि परिवार आईडी”, विधानसभा में पेश हुआ बड़ा विधेयक
उत्तराखंड:(बधाई) किसान का बेटा भारतीय सेना में बना अफसर 
