देहरादून- राज्य में एक और भीषण गर्मी और दूसरी ओर लगातार हो रही बिजली कटौती ने आम जनता का जीना मुहाल कर दिया है, और राज्य के लोगों को आज सीजन के सबसे बड़े बिजली संकट का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल राज्य में 45.5 मिलियन यूनिट बिजली की डिमांड पहुंच चुकी है,जबकि उपलब्धता सिर्फ 38.5 मिलियन यूनिट है। यही वजह है कि औद्योगिक और ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा छोटे बड़े सभी नगरों में कटौती करने की तैयारी है।
शुक्रवार को भी उद्योगों में 6 घंटे ग्रामीणों क्षेत्रों में 4 से 5 घंटे और ज्वालापुर, हल्द्वानी, रुड़की, काशीपुर, जसपुर, बाजपुर, कालाढूंगी, डोईवाला समेत अन्य नगरों में 2 से 4 घंटे की कटौती रही। जबकि बड़े नगरों में 1 घंटे तक कटौती की गई है। शनिवार को राज्य की 45.5 मिलियन यूनिट की डिमांड के मुकाबले 7 मिलियन यूनिट बिजली कम है। इस कारण ग्रामीण क्षेत्रों में 5 से 6 घंटे और शहरी इलाकों में 2 से 3 घंटे तक कटौती हो सकती है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में पंजाबी करवा चौथ उत्सव की धूम, पूजा बग्गा बनीं ‘क्वीन ऑफ द इवनिंग’
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मिशन में शामिल करने की मांग, सांसद अजय भट्ट ने CM धामी को लिखा पत्र
उत्तराखंड: 2027 की तैयारी में जुटे सुरेश भट्ट, कालाढूंगी में कार्यकर्ताओं से किया संवाद
हल्द्वानी में दीपक रावत की जनसुनवाई, जमीन से लेकर पारिवारिक विवादों तक कई मामलों में दिए निर्देश
नैनीताल में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, ADM ने लगाया 10 प्रतिष्ठानों पर 2.10 लाख रुपये का अर्थदंड
बिंदुखत्ता में धरना 20वें दिन भी जारी, 20 दिसंबर को हल्द्वानी में होगी विशाल महारैली
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) विधानसभा चुनाव में कूदे शंकर कोरंगा ने किया ‘Gen-Z संवाद, टिकट पर बोले 

