देहरादून 22 अप्रैल दूरदर्शन देहरादून द्वारा दिनांक 24 अप्रैल, 2020 से प्रात 10:00 बजे से 11:30 बजे तक कक्षा 9,10 एवं 12 के तीन विषयों के व्याख्यान से संबंधित तीन एपिसोड का प्रसारण किया जाएगा।
यह जानकारी देते हुए सचिव विद्यालय शिक्षा, आर. मीनाक्षी सुंदरम ने बताया कि कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत प्रदेश स्तर पर समस्त शिक्षण संस्थान अग्रिम आदेश तक बंद है। जिस वजह से छात्र छात्राओं का पठन-पाठन अत्यधिक प्रभावित हो रहा है, इसी के दृष्टिगत कक्षा 9, 10 एवं 12 के छात्र छात्राओं के शिक्षण को ध्यान में रखते हुए इस अवधि में कुछ विषयों यथा भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित तथा अंग्रेजी से संबंधित व्याख्यान का प्रसारण दूरदर्शन के सहयोग से 24 अप्रैल से प्रातः 10:00 बजे से 11:30 बजे तक किया जाएगा।
उन्होंने छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों से अनुरोध किया है कि दूरदर्शन के माध्यम से प्रसारित हो रहे इस कार्यक्रम का अधिकतम लाभ उठाएं तथा यदि कोई सुझाव हो तो विभाग को अवश्य अवगत कराएं।
वहीं राज्य के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे का कहना है कि प्रदेश की भौगोलिक परिस्थितियों के दृष्टिगत मुझे पूर्ण विश्वास है कि दूरदर्शन उत्तराखण्ड में प्रसारित होने वाले शिक्षण व्याख्यान कार्यक्रम से अपवंचित और कमजोर वर्ग के छात्र-छात्राओं को निश्चित ही लाभ मिलेगा

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: अक्टूबर तक पूरी हों कुंभ 2027 की तैयारियां – मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी से मिले प्रसून जोशी, उत्तराखंड में फिल्म निर्माण पर चर्चा
उत्तराखंड: देहरादून मे हुई प्रशासनिक बड़ी बैठक, कामों की समयसीमा तय
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) निजी भूमि पर निजी बाजार संचालित करने के इच्छुक के लिए बन गई पॉलिसी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश पर नीद से जागा आबकारी विभाग, पकड़ने लगा कच्ची
किच्छा: किच्छा चीनी मिल बन्दी की प्रथम सूचना:
उत्तराखंड : रेत से भरे डंपर ने बाइक सवार को कुचला,गुस्साई भीड़ ने डंपर में आग लगा दी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) SDM कोर्ट पर विधायक सुमित जमीन में बैठे
उत्तराखंड के दंपती ने यहां ट्रेन के आगे कूदकर दी जान 
