- ताड़ीखेत : जवाहर नवोदय विद्यालय की भूमि सिंह राणा गणतंत्र दिवस कैंप में कर रही है प्रतिभाग
24 यूके गर्ल्स बटालियन एनसीसी अल्मोड़ा के अंतर्गत जवाहर नवोदय विद्यालय, ताड़ीखेत इकाई की कैडेट भूमि सिंह राणा का चयन गणतंत्र दिवस परेड के लिए हो चुका है। वह गणतंत्र दिवस कैंप में उत्तराखंड निदेशालय की आरडीसी टीम में प्रतिभाग कर रही है।
24 यू के गर्ल्स बटालियन की ए एन ओ एवम मुख्य अधिकारी अनुराधा शर्मा ने बताया कि भूमि सिंह राणा का चयन उत्तराखंड निदेशालय देहरादून द्वारा आयोजित विभिन्न शिवरों के बाद प्रीआरडीसी शिवरों में सफलता प्राप्त करने के उपरान्त हुआ है। भूमि सिंह राणा गणतंत्र दिवस परेड शिविर हेतु देहरादून से दिल्ली जा चुकी हैं और वहां पर ऑल इंडिया लेवल पर आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर रही है। भूमि सिंह राणा की इस उपलब्धि पर 24 यू के गर्ल्स बटालियन अल्मोड़ा के कमान अधिकारी कर्नल मनोज कांडपाल , विद्यालय के प्राचार्य डी एस रावत , उप प्राचार्य श्री एस पी गंगवार एवं 79 U K बटालियन के ANO श्री मंजीत सिंह एवम सम्पूर्ण विद्यालय परिवार ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। भूमि सिंह राणा के परिजनों सहित विद्यालय के एनसीसी कैडेटों में उत्साह एवं हर्ष की लहर है। इस अवसर पर उनकी माता नीतू सिंह एवम पिता लेफ्टिनेंट लाखन सिंह राणा ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



रामनगर में चलते ट्रैक्टर में लगी भीषण आग, धू-धू कर जला वाहन
उत्तराखंड: हल्द्वानी-मुक्तेश्वर बस सेवा को सांसद अजय भट्ट ने दिखाई हरी झंडी
ओडिशा से आ रही थी नशे की खेप, उत्तराखंड पुलिस ने 558 किलो गांजा पकड़ा
सीएम धामी ने कराई पहली पूजा पीएम मोदी के नाम से खुले गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट
उत्तराखंड: GB पंत यूनिवर्सिटी में प्रवेश के लिए आया UPDATE
उत्तराखंड: यहां बेवफा सनम! प्रेमी के लिए पत्नी ने बसा-बसाया घर उजाड़ा, अब प्रेमी ने कर ली दूसरी शादी
हल्द्वानी : महिलाओं के हक के लिए आगे आए नीरज तिवारी
उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट काउंटडाउन शुरू: बोर्ड रिजल्ट पर आया बड़ा अपडेट
हल्द्वानी : प्राधिकरण ने पत्रकार 11 को हराया, 5 मैच की सीरीज में एक एक की बराबरी
उत्तराखंड: अक्षय तृतीया पर सीएम धामी ने किया गंगा घाट का लोकार्पण, भक्ति में डूबा हरिद्वार 
