देहरादून : उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक माहौल गर्म होने लगा है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। दोनों पार्टियां संगठन को मजबूत करने और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने में जुटी हैं।
बीजेपी लगातार तीसरी बार सरकार बनाने की कोशिश में है। हाल ही में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उत्तराखंड का दौरा कर नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान बूथ प्रबंधन को मजबूत करने और चुनावी रणनीति पर चर्चा की गई।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि पार्टी का सबसे मजबूत आधार बूथ स्तर का संगठन होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए बूथ समितियों, शक्ति केंद्रों और जिला स्तर पर लगातार बैठकें हो रही हैं। पार्टी युवा, महिला, पूर्व सैनिक और ओबीसी वर्ग के लिए अलग-अलग कार्यक्रम भी आयोजित करेगी।
वहीं…कांग्रेस भी सत्ता में वापसी के लिए पूरी ताकत लगा रही है…प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने हाल ही में राज्य का दौरा कर संगठन की समीक्षा की और नेताओं के साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा की।
कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि पिछले पांच वर्षों से संगठन को मजबूत करने का काम किया जा रहा है। प्रदेश में ब्लॉक और बूथ स्तर तक संगठन का पुनर्गठन किया गया है। चुनाव को देखते हुए राज्य को चार जोन में बांटा गया है…जिनकी जिम्मेदारी वरिष्ठ नेताओं को सौंपी गई है।
दोनों प्रमुख दलों का पूरा जोर बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने और ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच बनाने पर है। ऐसे में 2027 का विधानसभा चुनाव उत्तराखंड में कड़ी राजनीतिक टक्कर वाला माना जा रहा है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित
उत्तराखंड: भूमि नापने के एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार
उत्तराखंड: कुमाऊं में अब ऐसे नहीं बनेंगे प्रमाण-पत्र! मंडलायुक्त दीपक रावत ने जारी किए सख्त निर्देश
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में 
