ऋषिकेश : उत्तराखंड के ऋषिकेश के पास बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सिंगटाली पुल के निकट गंगा नदी में नहाने के दौरान दिल्ली के दो युवक तेज बहाव में बहकर लापता हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और दोनों युवकों की तलाश में सर्च एवं रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया।
जानकारी के अनुसार…दिल्ली से छह युवकों का एक समूह घूमने के लिए सिंगटाली पुल के पास पहुंचा था। सभी युवक गंगा नदी में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान दो युवक गहरे पानी में चले गए और तेज धारा की चपेट में आकर बह गए। साथ मौजूद युवकों ने तुरंत जिला कंट्रोल रूम को सूचना दी।
सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की ढालवाला और ब्यासी पोस्ट की टीमें आधुनिक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं। प्रशिक्षित डीप डाइवर्स द्वारा नदी के संभावित स्थानों पर लगातार तलाश अभियान चलाया जा रहा है।
लापता युवकों की पहचान प्रेम निवासी बुराड़ी…नई दिल्ली और राजन निवासी संगम विहार दिल्ली के रूप में हुई है। घटना की जानकारी दोनों युवकों के परिजनों को भी दे दी गई है।
एसडीआरएफ अधिकारियों के अनुसार…पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण गंगा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। तेज बहाव और मटमैले पानी की वजह से रेस्क्यू अभियान काफी चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। इसके बावजूद एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम लगातार दोनों युवकों की तलाश में जुटी हुई है।
एसडीआरएफ ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों से अपील की है कि मानसून के दौरान गंगा और अन्य नदियों का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है। इसलिए असुरक्षित स्थानों पर नदी में स्नान करने से बचें और केवल अधिकृत एवं सुरक्षित घाटों का ही उपयोग करें। साथ ही प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों और चेतावनी बोर्डों का पालन करेंताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर
उत्तराखंड: धामी सरकार की चारधाम को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम, अब तक 798 टन कचरा एकत्रित
नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित 
