छात्रों की जान से खिलवाड़ पड़ा भारी प्रशासन ने 5 कोचिंग सेंटरों पर जड़ा ताला

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी : लखनऊ में हुए कोचिंग सेंटर अग्निकांड के बाद उत्तराखंड में प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार सख्ती बरत रहा है। इसी क्रम में हल्द्वानी में जिला प्रशासन ने पांच और कोचिंग संस्थानों को सील कर दिया है।

संयुक्त निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कई कोचिंग सेंटरों की जांच की। जांच में सामने आया कि कुछ संस्थान बिना फायर एनओसी के संचालित हो रहे थे। वहीं कई जगह इमरजेंसी एग्जिट और अन्य जरूरी सुरक्षा इंतजाम भी नहीं मिले।

ADVERTISEMENTS

इन गंभीर कमियों को देखते हुए प्रशासन ने विजन फ्यूचर की दोनों शाखाएं,कुमाऊं डिफेंस, पार्क स्क्वायर और कृष्णा आईएएस एवं डिफेंस एकेडमी को सील कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित

अधिकारियों ने कहा कि छात्रों की सुरक्षा सबसे पहली प्राथमिकता है। जब तक सभी सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जाएगा…तब तक ऐसे संस्थानों को संचालन की अनुमति नहीं मिलेगी।

बता दें कि इससे पहले भी प्रशासन सात कोचिंग सेंटरों पर कार्रवाई कर चुका है। अब तक कुल 12 संस्थानों को नियमों का पालन न करने के कारण सील किया जा चुका है। प्रशासन ने अन्य कोचिंग संचालकों को भी समय रहते सभी जरूरी सुरक्षा मानकों को पूरा करने की चेतावनी दी है। लखनऊ में हुए कोचिंग सेंटर अग्निकांड के बाद उत्तराखंड में प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार सख्ती बरत रहा है। इसी क्रम में हल्द्वानी में जिला प्रशासन ने पांच और कोचिंग संस्थानों को सील कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी

संयुक्त निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कई कोचिंग सेंटरों की जांच की। जांच में सामने आया कि कुछ संस्थान बिना फायर एनओसी के संचालित हो रहे थे। वहीं कई जगह इमरजेंसी एग्जिट और अन्य जरूरी सुरक्षा इंतजाम भी नहीं मिले।

इन गंभीर कमियों को देखते हुए प्रशासन ने विजन फ्यूचर की दोनों शाखाएं,कुमाऊं डिफेंस, पार्क स्क्वायर और कृष्णा आईएएस एवं डिफेंस एकेडमी को सील कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला

अधिकारियों ने कहा कि छात्रों की सुरक्षा सबसे पहली प्राथमिकता है। जब तक सभी सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जाएगा…तब तक ऐसे संस्थानों को संचालन की अनुमति नहीं मिलेगी।

बता दें कि इससे पहले भी प्रशासन सात कोचिंग सेंटरों पर कार्रवाई कर चुका है। अब तक कुल 12 संस्थानों को नियमों का पालन न करने के कारण सील किया जा चुका है। प्रशासन ने अन्य कोचिंग संचालकों को भी समय रहते सभी जरूरी सुरक्षा मानकों को पूरा करने की चेतावनी दी है।

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें