लक्सर: हरिद्वार के खानपुर क्षेत्र के शेरपुर बेला गांव निवासी 35 वर्षीय प्रमोद कुमार का कंकाल लापता होने के 11 दिन बाद बिजनौर के जंगल से बरामद हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। जांच के लिए कंकाल के नमूने लिए गए और बाद में अवशेष परिजनों को सौंप दिए गए। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार प्रमोद बिजनौर के मंडावर थाना क्षेत्र के एक खेत में काम करता था और वहीं रहता था। 17 जून से वह अचानक लापता हो गया था। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला…जिसके बाद परिजनों ने 19 जून को मंडावर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। परिवार का आरोप है कि पुलिस ने मामले में समय पर कार्रवाई नहीं की।
शनिवार को जंगल में लकड़ी बीनने गए लोगों ने एक नरकंकाल देखा…जिसकी सूचना ग्रामीणों और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। परिजनों ने कपड़ों के आधार पर कंकाल की पहचान प्रमोद के रूप में की और हत्या की आशंका जताते हुए कुछ लोगों पर आरोप लगाए। पुलिस ने फॉरेंसिक जांच के लिए सैंपल भेज दिए हैं।
पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि कंकाल के अवशेष जांच के लिए भेजे गए हैं। डीएनए और फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण और आगे की कार्रवाई स्पष्ट हो सकेगी।
इधर…खानपुर विधायक उमेश शर्मा भी पीड़ित परिवार से मिले और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
वहीं…खानपुर क्षेत्र में एक और मामला भी सामने आया है। गोवर्धनपुर चौकी क्षेत्र की एक युवती 25 जून से लापता है। परिजनों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस उसे अब तक बरामद नहीं कर सकी। इससे नाराज ग्रामीणों ने पुलिस चौकी का घेराव कर प्रदर्शन किया।
पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को कार्रवाई का भरोसा दिया। पुलिस के अनुसार जांच के दौरान युवती की लोकेशन उत्तर प्रदेश के एक गांव में मिली थे…लेकिन वहां पहुंचने पर वह नहीं मिली। अब एसओजी की मदद से उसकी तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि युवती की सकुशल बरामदगी के लिए सभी संभावित पहलुओं पर जांच की जा रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित
उत्तराखंड: भूमि नापने के एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार
उत्तराखंड: कुमाऊं में अब ऐसे नहीं बनेंगे प्रमाण-पत्र! मंडलायुक्त दीपक रावत ने जारी किए सख्त निर्देश
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में 
