बागेश्वर- रविवार को चमोली जिले के तपोवन के पास रैणी गांव में हिमस्खलन होने के बाद आए जलजले की तस्वीरों ने हर किसी को झकझोर दिया, 2 दिन बाद भी लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है इसी रेस्क्यू ऑपरेशन के बीच बागेश्वर जिले के लिए बड़ी मनहूस भरी खबर सामने आई है कृषि गंगा पावर प्रोजेक्ट में बतौर इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के पद पर कार्य करने वाले बागेश्वर जिले के एक युवक की मौत की खबर से जिले में शोक की लहर है।

जानकारी के मुताबिक बागेश्वर के भतौड़ा निवासी 28 वर्षीय दीपक कुमार पुत्र रमेश राम रविवार को हिमस्खलन के बाद ऋषि गंगा पावर प्रोजेक्ट मैं लापता हो गए थे मंगलवार को पुलिस आईटीबीपी के रेस्क्यू अभियान के दौरान एक शव मिला और घटनास्थल पर पहुंचे उनके बड़े भाई अरुण कुमार ने शव की पहचान की। पिछले 1 साल से मृतक दीपक ऋषि गंगा पावर प्रोजेक्ट में बतौर इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के रूप में कार्य कर रहा था और 7 फरवरी को दीपक ने सुबह 8:00 बजे मोबाइल पर परिजनों से बात की।
यह भी पढ़े 👉उत्तराखंड- भाई बन बैठा भाई के खून का प्यासा, ऐसे कर दी निर्मम हत्या
दीपक के अपने परिजनों से बात करने के बाद ग्लेशियर टूटने से आए जलजले की घटना के बाद दोपहर 12:00 बजे परिजनों को जब घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने दीपक से संपर्क करने की कोशिश की और संपर्क नहीं हो पाया जिसके बाद मन में अनहोनी की आशंका उठते देख सोमवार को दीपक के बड़े भाई अरुण कुमार सीधे घटनास्थल की तरफ रवाना हुए। जहां से आज यह दुखद खबर सामने आई है पिता रमेश राम के तीन बेटों में दीपक दूसरे नंबर का था। दीपक का बड़ा भाई प्रधान और छोटा भाई रोहित ब्यापार का काम करता है। घटना की बात से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और इलाके में शोक पसरा है।
यह भी पढ़े 👉हल्द्वानी- सेंचुरी पेपर मिल शुरू करेगी यह नया प्रोजेक्ट, पहाड़ के लोगों को ऐसे जोड़ेगी स्वरोजगार से
यह भी पढ़े 👉हल्द्वानी- (गजब) कल हुआ कोतवाल को हटाने को लेकर धरना, तो आज कोतवाल को बहाल करने के लिए शुरू हुआ धरना
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर
उत्तराखंड: धामी सरकार की चारधाम को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम, अब तक 798 टन कचरा एकत्रित
नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित 
