हरिद्वार- यहां रुड़की में शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने मामूली बात पर अपने छोटे भाई को चाकू से वार कर मौत के घाट उतार दिया घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक यहां रुड़की के कलियर थाना क्षेत्र के हकीमपुर तुर्रा गांव में मामूली बात पर हुए झगड़े के बाद भाई ने छोटे भाई को मौत के घाट उतार दिया पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया गया है कि झगड़े के समय आरोपी शराब के नशे में धुत था।
यह भी पढ़े 👉हल्द्वानी- (गजब) कल हुआ कोतवाल को हटाने को लेकर धरना, तो आज कोतवाल को बहाल करने के लिए शुरू हुआ धरना
कलियर थाना क्षेत्र के हकीमपुर तुर्रा गांव में दो भाई 48 वर्षीय सुक्कड़ और 40 वर्षीय धर्मपाल एक ही घर में रहते हैं। सुक्कड़ की पत्नी का कुछ वर्ष पहले देहांत हो गया था तब से वह अपने छोटे भाई के घर में ही खाना खाता था। बताया जा रहा है कि सोमवार देर रात जब सुक्कड़ घर में आया तो शराब के नशे में धुत था। उसने धर्मपाल की पत्नी से खाना मांगा तो किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। सुक्कड़ ने धर्मपाल की पत्नी के साथ मारपीट कर दी शोर शराबा सुनकर जब धर्मपाल मौके पर पहुंचा तो उसने बीच बचाव किया। बीचबचाव के दौरान सुक्कड़ ने धर्मपाल पर चाकू से हमला कर दिया जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
यह भी पढ़े 👉हल्द्वानी- (अभी-अभी) यहां नहर में मिली लाश, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
घटना की जानकारी पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष जगमोहन रमोला के मुताबिक मामले में अभियोग पंजीकृत कर तफ्तीश की जा रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर
उत्तराखंड: धामी सरकार की चारधाम को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम, अब तक 798 टन कचरा एकत्रित
नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित 
