हल्द्वानी- हल्द्वानी के टीपी नगर इलाके में देर रात से गायब युवक का शव नहर में मिलने से हड़कंप मच गया घटना की जानकारी मिलते ही टीपी नगर चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

प्राप्त समाचार के अनुसार रामपुर रोड पंचक्की निवासी महेश चंद्र उम्र 45 साल कल शाम से गायब थे लिहाजा परिजनों ने टीपी नगर चौकी में भी गुमशुदगी दर्ज कराई थी रात भर खोजबीन के बावजूद लापता महेश का कहीं पता नहीं चला सुबह उसके घर से ही 200 मीटर दूर पास ही नहर में किसी ने अज्ञात लाश होने की सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर शिनाख्त की तो पता चला कि मृतक रामपुर रोड का ही रहने वाला महेश चंद्र है मृतक के दो बच्चे हैं कल देर शाम से महेश चंद्र घर से लापता था। चौकी इंचार्ज टीपी नगर संजीत राठौर का कहना है कि फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।
यह भी पढ़े 👉उत्तराखंड- यहां बर्थडे पार्टी में गई नाबालिग से दुष्कर्म की वारदात को दिया अंजाम
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : त्योहारों से पहले हल्द्वानी बाजार में अतिक्रमण पर सख्ती की तैयारी, फिर होगी मुनादी
उत्तराखंड : यहां भालू का आतंक, एक ही परिवार के चार लोगों पर हमला
उत्तराखंड: निजी स्कूलों में विकास शुल्क पर शासन सख्त, कार्रवाई के निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) इस विभाग में बड़े स्तर पर भर्ती की तैयारी
देहरादून : ये कर्मचारी 16 को करेंगे सचिवालय का घेराव
नैनीताल में 13 अक्टूबर से बिजली कटौती का शेड्यूल जारी
देहरादून : डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के राज्यपाल नियुक्त
हल्द्वानी में 25 लाख से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड: SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे प्रताप बिष्ट, बोले- आरोप लगाने के बजाय प्रमाण दें
धामी सरकार के फैसले से अग्निवीरों को फायदा, कर्नल अजय कोठियाल ने सीएम धामी का जताया आभार 
