हल्द्वानी- सोमवार की दोपहर से हल्द्वानी कोतवाली में जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला सहित कई दर्जा राज्यमंत्री और दर्जनों भाजपा के पार्षदों सहित कार्यकर्ताओं का धरना प्रदर्शन रात 1:00 बजे बाद समाप्त हुआ दिन भर चले इस प्रदर्शन में कई बार भाजपाइयों की पुलिस से तीखी नोकझोंक भी हुई आखिरकार कोतवाल को पुलिस कार्यालय से अटैच करना पड़ा साथ ही 5 दिन के भीतर जांच के आदेश देने का आश्वासन दिया गया और गिरफ्तार भाजपा पार्षद तन्मय रावत को कोतवाली से ही जमानत दी गई।
यह भी पढ़े 👉उत्तराखंड- यहां बर्थडे पार्टी में गई नाबालिग से दुष्कर्म की वारदात को दिया अंजाम

दरअसल पिछले दिनों बाजार क्षेत्र के भाजपा पार्षद तनमय रावत के ऊपर एक रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ और मारपीट करने का आरोप था शिकायतकर्ता ने कोतवाली में मामला दर्ज कराया था भाजपाइयों के मुताबिक सोमवार दोपहर जब तन्मय रावत जमानत अर्जी लगाने कोर्ट जा रहे थे तो पुलिस उन्हें कोर्ट के पास से गिरफ्तार कर ले आई।
यह भी पढ़े 👉हल्द्वानी- (अभी-अभी) कोतवाल को हटाने की मांग ने पकड़ा तूल, भाजपाई बैठे सड़क पर, ये है पूरा मामला
जैसे ही भाजपा पार्षद तन्मय रावत की गिरफ्तारी की खबर भाजपा नेताओं को लगी तो धीरे-धीरे कोतवाली में भाजपा नेताओं का जमावड़ा लगने लगा सबसे पहले कोतवाली में अनिल कपूर डब्बू, चतुर बोरा, प्रमोद बोरा पहुंचे जिसके बाद अन्य पार्षदों ने भी आना शुरू किया जैसे ही पुलिस तन्मय रावत को मेडिकल के लिए ले गई कोतवाली में भाजपाइयों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर दी।
यह भी पढ़े 👉उत्तराखंड- (चमोली आपदा)CM दोबारा पहुंचे तपोवन, 20 शव बरामद 197 लापता, जानिए अब तक की पूरी अपडेट
कई बार पुलिस के साथ तीखी नोकझोंक होने के बाद मेयर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला दर्जा राज्यमंत्री तरुण बंसल सहित कई मंडल अध्यक्ष, भाजपा कार्यकर्ता और कई नेता पहुंच गए जिसके बाद कोतवाल को तत्काल हटाए जाने की मांग शुरू हुई इस बीच मेयर ने मीडिया को बताया कि जब तक कोतवाल को हटाया नहीं जाता तब तक वह धरना जारी रखेंगे रात 12:00 बजे मेयर ने फिर से मीडिया के समक्ष अपनी बात रखी और उन्होंने कहा कि उन्हें कई पार्षदों ने इस्तीफा दे दिया है ऐसे में उन्हें भी इस्तीफा देना पड़ेगा क्योंकि प्रशासन उनकी नहीं सुन रहा है आखिरकार रात 1:00 से 2:00 के बीच जब कोतवाल को अटैच कर दिया गया साथ ही 5 दिन के भीतर जांच के आदेश देते हुए तन में रावत को थाने से जमानत दी गई उसके बाद ही भाजपाइयों का धरना समाप्त हुआ।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: एलटी शिक्षकों को TET से राहत देने की मांग, सुमित हृदयेश बोले- नहीं होने देंगे अन्याय
उत्तराखंड:(बड़ी खबर) कल इस जिले में छुट्टी घोषित
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई Update
देहरादून :(बड़ी खबर ) BJP नें घोषित किए जिलों के प्रभारी और सह प्रभारी
वन अधिकारी प्रकृति के प्रहरी, विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण जरूरी: सीएम धामी
उत्तराखंड: नौकरी किसे मिलेगी? सरकारी कर्मचारी की मौत के बाद दो पत्नियों के दावे से फंसा मामला
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों आरोपियों को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज
उत्तराखंड: पहाड़ से गिरे बोल्डर ने मचाई तबाही, कैलाश यात्रा के अहम रास्ते पर टूटा पुल
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग तेज, धूप में भी जारी रही जनजागरण पदयात्रा
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान में 80 हजार से ज्यादा छात्रों ने भेजे निबंध 
