पौड़ी गढ़वाल- उत्तराखंड के पौड़ी जनपद अंतर्गत कोटद्वार में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक नाबालिग लड़की पड़ोस में जन्म दिन की पार्टी में गयी थी, वहां से एक युवक उसे बहला फुसला कर जंगल मे ले गया और उसके साथ जान से मारने की धमकी देकर जबरन बलात्कार किया। घटना देर रात की बताई जा रही है।
यह भी पढ़े 👉हल्द्वानी- (अभी-अभी) कोतवाल को हटाने की मांग ने पकड़ा तूल, भाजपाई बैठे सड़क पर, ये है पूरा मामला

घटना की जानकारी तब हुई जब लड़की देर रात तक घर नहीं पहुंची जिसके बाद परिजनों द्वारा नाबालिग की खोजबीन शुरू हुई। खोजबीन के दौरान युवक नाबालिग को लेकर वापस लौट रहा था। नाबालिग ने परिजनों को अपने साथ हुई घटना से अवगत कराया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पोक्सो मे मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़े 👉उत्तराखंड- (चमोली आपदा)CM दोबारा पहुंचे तपोवन, 20 शव बरामद 197 लापता, जानिए अब तक की पूरी अपडेट
पुलिस के अनुसार पडोस मे रहने वाला युवक विगत चार माह से कोटद्वार में रह रहा है। युवक बकरी बाड़ा में काम करता है और पार्ट टाइम चिकन की दुकान में भी काम करता था। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि लड़की नाबालिग और नेपाली मूल की है। आरोपी युवक बढ़ापुर का रहने वाला है। नाबालिग के परिजनों का आरोप है कि युवक बर्थ-डे पार्टी से उनकी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
यह भी पढ़े 👉उत्तराखंड- रोडवेज बसों का किराया बढ़ा, जानिए नया किराया
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां भालू का आतंक, एक ही परिवार के चार लोगों पर हमला
उत्तराखंड: निजी स्कूलों में विकास शुल्क पर शासन सख्त, कार्रवाई के निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) इस विभाग में बड़े स्तर पर भर्ती की तैयारी
देहरादून : ये कर्मचारी 16 को करेंगे सचिवालय का घेराव
नैनीताल में 13 अक्टूबर से बिजली कटौती का शेड्यूल जारी
देहरादून : डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के राज्यपाल नियुक्त
हल्द्वानी में 25 लाख से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड: SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे प्रताप बिष्ट, बोले- आरोप लगाने के बजाय प्रमाण दें
धामी सरकार के फैसले से अग्निवीरों को फायदा, कर्नल अजय कोठियाल ने सीएम धामी का जताया आभार
सीएम धामी की शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, उत्तराखंड की 315 सड़कों और 32 पुलों पर बनी सहमति 
