हल्द्वानी: धनतेरस व दीपावली समेत आगामी त्योहारों को देखते हुए पुलिस प्रशासन एक्टिव हो गया है। बाजारों में भीड़ होने की संभावना को देखते हुए पुलिस ने 31 अक्टूबर से चार नवंबर तक का रूट डायवर्जन प्लान लागू कर दिया है। बता दें कि मिनी स्टेडियम को अस्थायी पार्किंग बनाने पर भी मुहर लग गई है।
बीते दिन पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने व्यापारियों की बैठक में सहमति से यह निर्णय लिया। बता दें कि बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र, नगर निगम के आयुक्त पंकज उपाध्याय, सीओ शांतनु पाराशर, कोतवाल अरुण कुमार सैनी आदि मौजूद थे। बता दें कि लागू किया गया डायवर्जन सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक लागू रहेगा।
रामपुर रोड से पहाड़ जाने वालों को वाया छड़ायल, सेंट्रल अस्पताल तिराहा, लालडांठ कॉलटैक्स तिराहा से काठगोदाम से जाना होगा।
बरेली रोड के बड़े वाहनों को वाया होंडा शोरूम तिराहा, टीपीनगर, छड़ायल, सेंट्रल अस्पताल तिराहे से लालडांठ, काठगोदाम से पहाड़ जाना होगा।
कालाढूंगी की तरफ से आने वाले बड़े वाहनों को वाया लालडांठ तिराहा, पनचक्की, हाइडिल, कॉलटैक्स तिराहा से नैनीताल रोड जाना होगा।
भीमताल/नैनीताल रोड से आने वाले बड़े वाहनों को कॉलटैक्स से लालडांठ सेंट्रल अस्पताल तिराहा से छड़ायल, टीपीनगर या पंचायत घर से देवलचौड़ तिराहा होते हुए मंडी की ओर निकलना होगा।
गौलापुल और रेलवे क्रॉसिंग से शहर के अंदर बड़े वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।
बरेली रोड से आ रही बसों को वाया तीनपानी तिराहा से गौला बाईपास होते हुए गौला रेलवे क्रॉसिंग ताज चौराहा से तिकोनिया की ओर जाना होगा।
कालाढूंगी रोड से आने वाली बसों को वाया लालडांठ तिराहा, पनचक्की तिराहा से हाईडिल, कॉलटैक्स तिराहे से हल्द्वानी भेजा जाएगा।
रोडवेज स्टेशन हल्द्वानी से बरेली व रामपुर रोड की ओर जाने वाली रोडवेज बसों को केमू स्टेशन से ताज चौराहा होते हुए गौला बाईपास रोड की ओर भेजा जाएगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड खनन विभाग को मिला गोल्ड अवॉर्ड
उत्तराखंड: 25 हजार की घूस लेते पकड़ा गया फारेस्टर, सतर्कता टीम का बड़ा एक्शन
उत्तराखंड: जनता की शिकायतों पर सख्त आयुक्त, तुरंत कार्रवाई के दिए निर्देश
रुद्रपुर :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल का “मिशन संवाद” हो रहा सफल
सीएम धामी के एक के बाद एक बड़े फैसले, उत्तराखंड में विकास की रफ्तार हुई तेज
उत्तराखंड मे गैस और ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति, घबराने की जरूरत नहीं : मुख्य सचिव
देहरादून :(बड़ी खबर) दिल्ली जाकर 3 पूर्व विधायक, पूर्व मेयर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख और चैयरमैन सहित 6 बड़े नेता कांग्रेस में शामिल
देहरादून :(बड़ी खबर) खाड़ी देशों में फंसे उत्तराखंड के लोगों के लिए नया आदेश
उत्तराखंड: कुमाऊं विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश शुरू
उत्तराखंड: नोटिस के बाद भी नहीं भरा बिल, UPCL ने मंत्री के भाई के गोदाम की बिजली काटी 
