📌 एक वर्ष बाद मिला पानी: जनता दरबार बन रहा है समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम
बागेश्वर: जिलाधिकारी आकांक्षा कोंड़े द्वारा प्रत्येक सोमवार को जिले के विभिन्न विकासखंडों में आयोजित किया जा रहा जनता दरबार जनता की समस्याओं के समाधान में अत्यंत प्रभावी सिद्ध हो रहा है। इन जनता दरबारों का उद्देश्य है—जनसमस्याओं को सीधे सुनना, त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करना तथा प्रशासन पर जनता का विश्वास मजबूत करना।
इसी क्रम में इस सोमवार गरुड़ विकासखंड में आयोजित जनता दरबार के दौरान शिकायतकर्ता ममता शर्मा, ग्राम पचना निवासी, ने बताया कि उन्हें पिछले एक वर्ष से पेयजल कनेक्शन नहीं मिल पा रहा था।
शिकायत मिलते ही जिलाधिकारी आकांक्षा कोड़े ने तत्काल संबंधित विभाग को निर्देशित किया। प्रशासन की तत्परता से 2 दिन में ही समस्या का समाधान कर फरियादी के घर तक पानी का कनेक्शन उपलब्ध करा दिया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि “जो कार्मिक अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन ठीक से नहीं करते हैं, तो उसकी जवाबदेही तय की जाएगी। जनता की समस्याओं में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”
जिला प्रशासन ने पुनः स्पष्ट किया है कि जनता दरबार का उद्देश्य हर नागरिक को उसकी समस्या का तत्काल और न्यायसंगत समाधान प्रदान करना है। प्रशासन जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है और इसी प्रतिबद्धता का परिणाम है कि पुराने, लम्बित और जटिल मामलों का भी त्वरित निस्तारण संभव हो रहा है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) CM ने बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की प्रक्रिया तेज करने के दिए निर्देश
उत्तराखंड: भीमताल में विकास की बारिश, सीएम धामी के बड़े ऐलान
लालकुआं : युवराज खाती को मिली बड़ी जिम्मेदारी
उत्तराखंड : यहाँ बेटे के हमले में पिता की हुई मौत !
उत्तराखंड: DAV कॉलेज पहुंचे CM धामी, युवाओं के लिए की बड़ी घोषणाएं
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) काठगोदाम-रानीबाग बाईपास का निर्माण अगले महीने से होगा शुरू
उत्तराखंड: घर बैठी महिलाएं अब बनेंगी उद्यमी! हल्द्वानी में शुरू हुआ खास ट्रेनिंग प्रोग्राम
उत्तराखंड: सांसद अजय भट्ट की अध्यक्षता में दिशा बैठक, योजनाओं पर सख्त निर्देश
जनगणना-2027: अब घर बैठे करें स्व-गणना, कमिश्नर दीपक रावत की अपील
उत्तराखंड: DM के निर्देश पर छापेमारी, शराब दुकानों पर ओवररेटिंग में लाखों का जुर्माना वसूला 
