देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा को पत्र लिखकर AIIMS ऋषिकेश में मल्टी ऑर्गन ट्रांसप्लांटेशन सर्जरी विभाग की स्थापना की मांग की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में एम्स ऋषिकेश में उन्नत चिकित्सा सुविधाओं की मांग तेजी से बढ़ी है, खासकर अंगदान और मल्टी ऑर्गन प्रत्यारोपण सर्जरी के क्षेत्र में।
उन्होंने बताया कि न केवल उत्तराखंड बल्कि पड़ोसी राज्यों से भी बड़ी संख्या में गंभीर मरीज प्रत्यारोपण उपचार के लिए एम्स पहुंचते हैं। अंगदान के प्रति बढ़ती जागरूकता के चलते संभावित डोनर्स की संख्या में वृद्धि हुई है, लेकिन किडनी, लिवर, पैंक्रियाज और हृदय प्रत्यारोपण की जरूरत वाले मरीजों को अक्सर दूसरे राज्यों में जाना पड़ता है। इससे न केवल उपचार में देरी होती है, बल्कि मरीजों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी बढ़ता है।

मुख्यमंत्री धामी का कहना है कि एम्स ऋषिकेश में विशेषज्ञ डॉक्टरों, आवश्यक बुनियादी ढांचे और तकनीकी क्षमता की उपलब्धता को देखते हुए यह विभाग स्थापित करना अत्यंत उपयुक्त होगा। इससे न केवल उत्तराखंड, बल्कि पूरे उत्तर भारत और हिमालयी क्षेत्र के मरीजों को बड़ा लाभ मिलेगा।
उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से अनुरोध किया है कि जनहित में इस विभाग की स्थापना के लिए आवश्यक स्वीकृति प्रदान करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाए।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश को लेकर जारी किया गया अलर्ट
सीएम धामी की अधिकारियों को दोटूक, सड़कें गड्ढामुक्त करें, एक नवंबर तक पूरे हों पाइपलाइन के काम
सीएम धामी ने विकास कार्यों और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दी 218 करोड़ रुपये की मंजूरी
उत्तराखंड की ग्लेशियल झील पर पहली बार लगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, हर दो घंटे में मिलेगी जानकारी
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर आयोग अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने पेश किया तैयारी का खाका
उत्तराखंड में मौसम का नया अपडेट, 16 अक्टूबर को इन जिलों में बारिश के आसार
उत्तराखंड को मेडिकल एजुकेशन हब बनाने की तैयारी, सीएम धामी के कार्यकाल में खुले तीन नए कॉलेज
देहरादून :(बड़ी खबर) सभी DM, SSP के साथ 4 घंटे की मैराथन बैठक, विकास और कानून व्यवस्था पर कोई समझौता नहीं
देहरादून में ‘ओए लकी लकी ओए’ जैसी फिल्मी चोरी
देहरादून : विद्यालयों के परीक्षा में TIME सशोधन 
