भवाली: मुक्तेश्वर (नैनीताल) से गाजियाबाद लौट रहे पर्यटकों की कार मंगलवार देर रात रामगढ़ में अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 12 वर्षीय बच्ची और उसके मामा की मौत हो गई। जबकि चार बच्चों समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों को हल्द्वानी स्थित डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) रेफर किया गया, जहां से परिजन उन्हें गाजियाबाद ले गए। पुलिस के अनुसार गाजियाबाद निवासी दो भाई, अपने और अपनी बहन के परिवार के साथ यहां आए थे।
पुलिस के अनुसार, रामगढ़-गागर मार्ग पर मंगलवार रात एक एसयूवी कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। स्थानीय लोगों ने रात 11.46 बजे हादसे की सूचना 112 पर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर सभी घायलों को खाई से बाहर निकालकर सीएचसी रामगढ़ पहुंचाया। 32 वर्षीय सचिन पुत्र विजेंद्र चौधरी और 12 वर्षीय लक्शी पुत्र विकास निवासी लॉट नंबर 5 शिवपुरी सेक्टर नंबर 9 न्यू विजय नगर, गाजियाबाद को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश को लेकर जारी किया गया अलर्ट
सीएम धामी की अधिकारियों को दोटूक, सड़कें गड्ढामुक्त करें, एक नवंबर तक पूरे हों पाइपलाइन के काम
सीएम धामी ने विकास कार्यों और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दी 218 करोड़ रुपये की मंजूरी
उत्तराखंड की ग्लेशियल झील पर पहली बार लगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, हर दो घंटे में मिलेगी जानकारी
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर आयोग अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने पेश किया तैयारी का खाका
उत्तराखंड में मौसम का नया अपडेट, 16 अक्टूबर को इन जिलों में बारिश के आसार
उत्तराखंड को मेडिकल एजुकेशन हब बनाने की तैयारी, सीएम धामी के कार्यकाल में खुले तीन नए कॉलेज
देहरादून :(बड़ी खबर) सभी DM, SSP के साथ 4 घंटे की मैराथन बैठक, विकास और कानून व्यवस्था पर कोई समझौता नहीं
देहरादून में ‘ओए लकी लकी ओए’ जैसी फिल्मी चोरी
देहरादून : विद्यालयों के परीक्षा में TIME सशोधन 
