पौड़ी के जयहरीखाल क्षेत्र में बाघ ने महिला को मार डाल
कोटद्वार। पौड़ी जिले वन्यजीवों के हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। जयहरीखाल ब्लॉक के सीरोबाड़ी गांव में शुक्रवार शाम को बाघ ने 61 साल की उर्मिला देवी को मार डाला। महिला गांव में खेतों के पास चारापत्ती लेने गई थी। ग्रामीणों ने जब महिला की खोज की तो उनका शव खेतों के पास मिला। जिले में 24 घंटे के भीतर यह दूसरी घटना है। इससे पहले गुरुवार को जिले में ही एक युवक को गुलदार ने मार डाला था।
विधायक लैंसडौन दिलीप रावत ने बताया कि सूचना मिलने के बाद वह मौके पर गए। वन विभाग के अफसर भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। लेकिन ग्रामीणों ने शव उठाने का विरोध किया। देर रात तक ग्रामीण घटना स्थल पर ही हंगामा कर रहे थे। ग्रामीणों में गढ़वाल में वन्य जीवों के बढ़ते हमलों को लेकर आक्रोश है।
बता दें कि गुरुवार सुबह पौड़ी के पास चवथ के गांव गजल्ड निवासी 42 वर्षीय राजेंद्र प्रसाद नौटियाल को गुलदार ने मार डाला था। वह मंदिर में दीपक जलाने गए थे। लौटते समय सुबह करीब साढ़े सात बजे गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचे पौड़ी के विधायक व डीएम का घेराव कर रोष जताया था। साथ ही गुलदार के खतरे को देखते हुए शिक्षा विभाग ने क्षेत्र के 48 स्कूलों और सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में शनिवार तक छुट्टी घोषित कर दी थी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश, गैस की होम डिलीवरी होगी, गोदामों में लाइन लगाने की जरूरत नहीं है
देहरादून :(बड़ी खबर) सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इस चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित
उत्तराखंड : शादी का आश्वासन देकर नौ साल तक बनाए शारीरिक संबंध
उत्तराखंड: विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग
उत्तराखंड :(दुखद) कक्षा 2 के छात्र की मौत, 4 बच्चे घायल
हल्द्वानी : एलएलसी 2026: इंडिया टाइगर्स ने रॉयल राइडर्स पंजाब को 20 रनों से हराया
उत्तराखंड: मसूरी में बजेगी शहनाई! Kuldeep yadav की शाही शादी में जुटेंगे क्रिकेट के बड़े सितारे
उत्तराखंड: क्रिकेटर Kuldeep Yadav की मसूरी में शाही शादी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM रयाल के निर्देश, उद्यमियों की समस्याओं को दूर नहीं किया तो होगी कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) प्राइवेट स्कूलों को मिली चेतावनी 
