- देश की रक्षा करते हुए उत्तराखंड का एक और लाल शहीद, देवभूमि में दौड़ी शोक की लहर।
लोहाघाट (उत्तराखंड)- देश की रक्षा करते हुए उत्तराखंड का एक और लाल गुणानंद चौबे शहीद हो गए। इस खबर के बाद से देवभूमि में शोक की लहर दौड़ गई है। मिली जानकारी के मुताबिक 12 अगस्त की सुबह उग्रवादियों द्वारा किए गए हमले में उत्तराखंड के गुणानंद चौबे शहीद हो गए।बताया जा रहा है कि मणिपुर में सोमवार सुबह उग्रवादियों ने हमला किया। इस हमले में लोहाघाट के चौबे गांव सुई के निवासी असम राइफल में तैनात वारंट ऑफिसर गुणानंद चौबे पुत्र हरिदत्त चौबे शहीद हो गए। इस घटना की जानकारी के बाद से पूरे सुई व लोहाघाट क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्राम प्रधान भुवन चौबे ने बताया शहीद गुणानंद चौबे मणिपुर में 22 बटालियन असम राइफल में वारंट ऑफिसर के पद पर तैनात थे। उनका परिवार दिल्ली में रहता है। शहीद के तीन बच्चे हैं। वो अपने पीछे अपनी पत्नी दो बेटी व एक बेटे को छोड़ गए हैं। उनके पार्थिव शरीर को अभी असम राइफल कैंप रखा गया है। उनका अंतिम संस्कार कहां किया जाएगा इस बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी के बाद रामनगर डिग्री कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव से पहले ही छात्र संगठन ABVP में बगावत
नई टीम के साथ आगे बढ़ेगा पंजाबी वूमेंस क्लब, 2026-28 की कार्यकारिणी का विस्तार
हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप के ऑडिशन में 100 से ज्यादा कलाकार, अब 27 सितंबर को होगा ग्रैंड फिनाले
उत्तराखंड: पहाड़ों में सफर होगा आसान, उत्तराखंड में 160 किमी लंबे रोपवे नेटवर्क की तैयारी
स्ट्रीट लाइट खराब मिली तो तुरंत होगी कार्रवाई, नैनीताल में दो कर्मचारियों को मिली जिम्मेदारी
उत्तराखण्ड: यहां दिन में बनते थे पेंटर, रात में करते थे चोरी!…बंद मकान कांड का ऐसे खुला राज
उत्तराखंड: सीएम धामी का दिखा लोक अंदाज, बदरीनाथ में चांचणी पर थिरके
हल्द्वानी : ABVP के अध्यक्ष प्रत्याशी धीरज ITI गैग के आरोप पर बोले, मेरा किसी गैंग से कोई संबंध नहीं
अल्मोड़ा में मामूली कहासुनी के बाद बुजुर्ग महिला की हत्या, बचाने आई 95 साल की मां पर भी हमला 
