नैनीताल- कुमाऊं विश्वविद्यालय ने वर्ष 2021 की आगामी स्नातक ( बीए / बीएससी / बीकॉम ) स्नातकोत्तर ( एमए /एमएससी /एमकॉम ) विषम सेमेस्टर मुख्य परीक्षा की तिथियों की घोषणा कर दी है। परीक्षा नियंत्रक द्वारा आज जारी परीक्षा तिथियों में स्नातक तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर की परीक्षा 8 मार्च से , स्नातक प्रथम सेमेस्टर की 1 अप्रैल से , एवं स्नातकोत्तर प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर की 12 अप्रैल से शुरू होंगी।
यह भी पढ़े 👉देहरादून- DGP का सख्त एक्शन, इस चौकी के इंचार्ज सस्पेंड
स्नातक ( बीए / बीएससी / बीकॉम ) विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं के कार्यक्रम की जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.kunainital.ac.in पर प्राप्त की जा सकती है। स्नातकोत्तर के परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा बाद में की जायेगी। व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं भी मार्च – अप्रैल 2021 से शुरू होंगी , जिसके कार्यक्रम की घोषणा अलग से की जायेगी। वहीँ परीक्षा नियंत्रक ने बताया की सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के अधिकार क्षेत्र में आने वाले राजकीय महाविद्यालयों एवं निजी संस्थानों की प्रथम वर्ष व प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय द्वारा करायी जाएंगी।

यह भी पढ़े 👉 देहरादून- (बड़ी खबर) इन 2 IAS अधिकारियों को मिली प्रमुख सचिव की जिम्मेदारी

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा 
