DGP का एक्शन

देहरादून- DGP का सख्त एक्शन, इस चौकी के इंचार्ज सस्पेंड

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून- पुलिस अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर लापरवाही पर एक बार फिर DGP अशोक कुमार द्वारा सख्त एक्शन लिया गया है अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड द्वारा घटना की प्रथम रिपोर्ट दर्ज करने में लापरवाही बरतने पर जनपद देहरादून के हरिपुरकलां चौकी प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर प्रारम्भिक जांच कराते हुए पीड़िता की प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराकर सम्बन्धित अभियुक्तगणों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून को निर्देशित किया है।

यह भी पढ़े 👉देहरादून- (बड़ी खबर) इन 2 IAS अधिकारियों को मिली प्रमुख सचिव की जिम्मेदारी

उल्लेखनीय है कि हरिपुर कला क्षेत्र निवासी श्रीमती अमन शर्मा से किन्हीं लड़कों द्वारा मोबाइल छीन लिया था, जिसमें उनका महत्वपूर्ण डाटा था। इस घटना की रिपोर्ट उनके द्वारा सम्बन्धित चौकी में की गयी लेकिन उक्त घटना के सम्बन्ध में सम्बन्धित चौकी प्रभारी द्वारा समय से कार्यवाही ना करते हुए एक दिन बाद गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाकर घटना का अल्पीकरण किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल

यह भी पढ़े 👉हल्द्वानी- (बड़ी खबर) कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को दिए यह सुझाव, जानिए क्या कहा CM रावत ने

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें