Ankita Murder Case: उत्तराखंड– अंकिता हत्याकांड को लेकर प्रदेशभर में आक्रोश है। ऐसे में हत्यारोपी पुलकित आर्य पर पुलिस और अधिक शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है। उसका यह अकेला अपराध नहीं है। इससे पहले उस पर धोखाधड़ी के मामले भी दर्ज हैं। इनमें से एक हरिद्वार में दर्ज है। अब पुलिस गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई करेगी। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि अंकिता हत्याकांड में गिरफ्तार किए गए आरोपित रिसार्ट के स्वामी पुलकित आर्या, प्रबंधक सौरभ भाष्कर और सहायक प्रबंधक अंकित गुप्ता के विरुद्ध गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की जाएगी। पुलकित बेहद बेहद शातिर है।
मुकदमे में अन्य दोनों आरोपियों को भी शामिल किया जाएगा। फिलहाल पुलिस उसके खिलाफ सबूत एकत्र करने में जुटी हुई है। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि एसआईटी पुलकित व अन्य दो आरोपियों के खिलाफ सुबूत जुटाने में लगी हुई है।
पुलिस को पुलकित के कई और कारनामों का पता चला है। इसके लिए एक अलग से टीम बनाई गई है। यह टीम उससे जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है। उस पर हरिद्वार में एक धोखाधड़ी का मुकदमा भी विचाराधीन है। दऐसे में उसके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी की जाएगी। दोनों आरोपियों को भी इसकी गैंग का सदस्य बनाया जाएगा।
वहीं पुलकित के रिजॉर्ट के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। उसने कितनी अवधि में किस स्रोत से पैसा इकट्ठा किया। यदि उसकी अवैध संपत्तियां सामने आती हैं, तो गैंगस्टर के तहत उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।
उत्तराखंड – अंकिता भंडारी मर्डर केस –
पौड़ी जिले के गंगा भोगपुर स्थित वनन्तरा रिसार्ट की रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सोमवार को एसआइटी को मिल गई
शरीर पर पांच जगह मिले चोट के निशान
रिपोर्ट में मृतका के शरीर पर पांच जगह चोट के निशान होने का उल्लेख है, साथ ही मौत का कारण पानी में डूबना और दम घुटना बताया गया है। मृतका के साथ दुष्कर्म की बात सामने नहीं आई है। फिर भी संदेह दूर करने के लिए सैंपल को फारेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड पुलिस में पदोन्नति की लहर: 10 निरीक्षकों को मिला सीओ पद का तोहफा
उत्तराखंड : (दुखद) सड़क हादसे में लोक गायिका रिंकू राणा का निधन
उत्तराखंड- यहां पति ही निकला पत्नी का कातिल, सोती हुई पत्नी का मुँह कम्बल से दबाया और ले ली जान
हल्द्वानी :(बधाई) संजय और ललित का इंस्पायर अवार्ड 2025-26 में चयन, जानिये कामयाबी….
उत्तराखंड: यहां कड़क धूप का असर, एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
उत्तराखंड : यहां घर मे घुसा चोर शराब को देख बदली नीयत,मनाई पार्टी नशा चढ़ा तो भीतर ही गहरी नींद में सो गया,
उत्तराखंड: यहां सीएनजी से भरे दो ट्रकों की भिड़ंत, पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा विस्फोट
उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना
उत्तराखंड में ‘दादी-नानी योजना’ की तैयारी: 60+ महिलाओं के लिए नई नीति लाने की कवायद तेज
देहरादून : छत पर सोलर लगाने वालों को झटका! अब अतिरिक्त बिजली के मिलेंगे सिर्फ ₹2 प्रति यूनिट 
