गौलापार चोरगलिया में अनीता बेलवाल का जनसंपर्क अभियान तेज़, उगता सूरज पर मांगा आशीर्वाद
हल्द्वानी/चोरगलिया। जिला पंचायत सदस्य पद की भाजपा समर्थित प्रत्याशी श्रीमती अनीता बेलवाल ने रविवार को अपने तूफानी जनसंपर्क अभियान के तहत दौलबाजपुर, पचुवा खेड़ा, आमखेड़ा, कुटलिया व घुसापुर गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा नेताओं और सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर जाकर उगता सूरज चुनाव चिन्ह पर मोहर लगाकर उन्हें विजयी बनाने की अपील की।
जनता से संवाद करते हुए श्रीमती अनीता बेलवाल ने कहा, “यह चुनाव सिर्फ एक प्रतिनिधि चुनने का नहीं, बल्कि क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के समाधान का है।” उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनता के आशीर्वाद से चुनाव जीतने के बाद उनका पहला कार्य क्षेत्र में घूम रहे बेसहारा गौवंश के लिए एक सुव्यवस्थित गौशाला की स्थापना करना होगा। साथ ही, क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्या को प्राथमिकता पर लेकर उसका त्वरित समाधान कराने हेतु पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, विधायक, सांसद एवं मुख्यमंत्री से सीधे संपर्क करेंगी।
वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. मुकेश बेलवाल ने भी इस अवसर पर जनता से सर झुकाकर आशीर्वाद मांगा और आश्वस्त किया कि वे क्षेत्रवासियों के हर सुख-दुख में हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे।
जनसंपर्क अभियान में भाजपा मंडल अध्यक्ष पान सिंह मेवाड़ी, नेत्र सिंह बिष्ट, प्रकाश बेलवाल, प्रेम सिंह बिष्ट, जसपाल सिंह, शंकर चुफाल, नवीन जोशी, दीप भट्ट, गोविन्द मिश्रा, आनंद मिश्रा, मोती सिंह बिष्ट, मोहन बिष्ट, बलजीत मिन्हास सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। गांववासियों ने भी प्रत्याशी का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें हरसंभव समर्थन देने का आश्वासन दिया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां 65 से अधिक देशों के साहित्यकार जुड़े, 30 नवोदित रचनाकार अलंकृत
उत्तराखंड : गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
उत्तराखंड: यहां ब्लेड से उठाया आत्मघाती कदम
उत्तराखंड : होली पर ऐसा रहेगा मौसम
हल्द्वानी: (बधाई) इंस्पायर अवार्ड के लिए कनिका और आरुष का चयन
उत्तराखण्ड : चौकीदार के एक पद के लिए लाइन में 20 बेरोजगार
नैनीताल :(बड़ी खबर) ड्यूटी के दौरान घायल आरक्षी संजय कुमार का निधन, नैनीताल पुलिस महकमे में शोक
उत्तराखंड में सचिवों का बड़ा फेरबदल, कई विभागों की जिम्मेदारी बदली
ईरान-इजराइल तनाव के बीच सतर्क उत्तराखंड सरकार
उत्तराखंड : यात्रियों के लिए खुशखबरी, तीन महीने बाद फिर दौड़ीं 26 ट्रेनें 
