थराली पंचायत चुनाव के बीच शोक की लहर: प्रधान पद प्रत्याशी राजेंद्र सिंह का निधन, चुनाव स्थगित
थराली (चमोली): त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बीच थराली विकासखंड से एक दुखद समाचार सामने आया है। देवलग्वाड़ गांव से ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी राजेंद्र सिंह पुत्र नैन सिंह (उम्र 38 वर्ष) का अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। इस दुखद घटना के बाद देवलग्वाड़ गांव में ग्राम प्रधान पद का चुनाव स्थगित कर दिया गया है।
सूत्रों के अनुसार, विगत दिनों राजेंद्र सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान उनकी हालत में सुधार की उम्मीद थी, लेकिन शनिवार को उनकी मृत्यु की खबर ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया।
राजेंद्र सिंह एक युवा, कर्मठ और लोकप्रिय प्रत्याशी माने जा रहे थे। उनके निधन से देवलग्वाड़ गांव ही नहीं, बल्कि पूरे थराली क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। गांव के लोग उन्हें एक मिलनसार और जनसेवा भाव से प्रेरित व्यक्ति के रूप में याद कर रहे हैं। ग्रामीणों की आंखें नम हैं और हर कोई इस असमय हुई क्षति से आहत है।
इस दुखद घटना के चलते देवलग्वाड़ में ग्राम प्रधान पद का चुनाव फिलहाल नहीं कराया जाएगा। प्रशासन ने औपचारिक रूप से चुनाव स्थगित करने की पुष्टि कर दी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : 21 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, सास पर उत्पीड़न के आरोप
Uttarakhand: नर्सिंग विद्यार्थियों के स्टाइपेंड की मांग को लेकर नर्सिंग एकता मंच ने किया स्वास्थ्य मंत्री आवास कूच
हल्द्वानी: नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के दूसरे दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज
जसपाल राणा के जीवन पर आई किताब, सीएम धामी ने किया विमोचन…जानिए क्या है खास
देहरादून : लालकुआं को नगरपालिका या नगर निगम बनाने, रेलवे फाटक पर ROB, बस स्टेशन और नहरों के पुनर्निर्माण की उठाई गई मांग
उत्तराखंड की बेटी गार्गी जोशी ने देशभर में बढ़ाया मान, AI हैकाथॉन में जीता 1 लाख का पुरस्कार
उत्तराखंड: कैंचीधाम के जाम पर केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा सख्त, वैकल्पिक रास्ते और पार्किंग बनाने के दिए निर्देश
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में श्रमिक कैंपों को लेकर विवाद, वन अधिकार संगठन ने दी काम बंद करने की चेतावनी
काशीपुर- कुंडा क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत, टुक टुक के उड़े परखच्चे
सीएम धामी की मौजूदगी में एक छत के नीचे मिलीं कई सुविधाएं, 500 से ज्यादा श्रमिक परिवारों को लाभ 

