हल्द्वानी। शहर के जीतपुर नेगी क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब जंगल में एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान शुभम कश्यप वर्ष 19 के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर, बरेली का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि उसकी शादी तीन महीने पहले ही हुई थी और वह अपनी पत्नी के साथ जीतपुर नेगी में किराए के मकान में रह रहा था।
रविवार शाम राहगीरों ने जंगल में पेड़ से लटकते हुए शव को देखा, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही ट्रांसपोर्ट नगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है।
पुलिस ने परिजनों को भी इस घटना की जानकारी दे दी है और आगे की कार्रवाई जारी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों पर स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकेगा। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल पहुंचते ही जाह्नवी कपूर ने किए मां नयना देवी के दर्शन, झील और मौसम की तारीफ की
उत्तराखंड : 21 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, सास पर उत्पीड़न के आरोप
Uttarakhand: नर्सिंग विद्यार्थियों के स्टाइपेंड की मांग को लेकर नर्सिंग एकता मंच ने किया स्वास्थ्य मंत्री आवास कूच
हल्द्वानी: नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के दूसरे दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज
जसपाल राणा के जीवन पर आई किताब, सीएम धामी ने किया विमोचन…जानिए क्या है खास
देहरादून : लालकुआं को नगरपालिका या नगर निगम बनाने, रेलवे फाटक पर ROB, बस स्टेशन और नहरों के पुनर्निर्माण की उठाई गई मांग
उत्तराखंड की बेटी गार्गी जोशी ने देशभर में बढ़ाया मान, AI हैकाथॉन में जीता 1 लाख का पुरस्कार
उत्तराखंड: कैंचीधाम के जाम पर केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा सख्त, वैकल्पिक रास्ते और पार्किंग बनाने के दिए निर्देश
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में श्रमिक कैंपों को लेकर विवाद, वन अधिकार संगठन ने दी काम बंद करने की चेतावनी
काशीपुर- कुंडा क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत, टुक टुक के उड़े परखच्चे 

