अल्मोड़ा – उत्तराखंड पुलिस विभाग के लिए अल्मोड़ा जिले से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है अत्यंत दुख के साथ सूचित किया जा रहा है कि सीओ रानीखेत तिलक राम वर्मा का आज दिनांक- 05.12.2023 को अचानक दिल का दौरा पड़ने के कारण असामयिक निधन हो गया है। श्री तिलक राम वर्मा दिनांक- 10.02.1998 को पुलिस विभाग में उ0नि0 के पद पर भर्ती हुए थे। उनके द्वारा विभिन्न जनपदों में थानाध्यक्ष व कोतवाल के पद पर नियुक्त रहते हुए सेवाएं दी गयी। दिनांक- 26.05.2020 को पुलिस उपाधीक्षक के पद पर पदोन्नत होने के उपरांत सीओ सीआईडी हल्द्वानी एवं इसके उपरांत दिनांक- 15.08.2022 से वर्तमान तक सीओ रानीखेत के पद पर जनपद अल्मोड़ा में नियुक्त थे।
पुलिस विभाग में भर्ती होने के उपरान्त उनके द्वारा सदैव विभाग के लिए मेहनत, लगन व कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करते हुए उच्चाधिकारियों के आदेश निर्देशों का पालन व अधीनस्थों का हमेशा मार्गदर्शन किया गया। पुलिस विभाग में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा उनका इस तरह अचानक चला जाना पुलिस परिवार के लिए बहुत बड़ी क्षति है। जिससे पूरे पुलिस परिवार में शोक व्याप्त है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को चरणों में स्थान दे तथा उनके परिवारिक सदस्यों को इस असहनीय दु:ख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



सीएम धामी की अगुवाई में PM मोदी का 18वां दौरा, उत्तराखंड तैयार
उत्तराखंड: मोदी के कार्यक्रम से पहले धामी का एक्शन मोड, हर व्यवस्था की खुद ली जानकारी
उत्तराखंड: गंगा में फंसे बच्चे, महिलाएं और पुरुष… रेस्क्यू ऑपरेशन ने बचाई 21 जिंदगियां
उत्तराखंड: यहाँ पेड़ से लटका मिला युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप
उत्तराखंड: गुपचुप हो रही थी नाबालिग की शादी, प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर बिगाड़ा खेल
उत्तराखंड में बड़ा फैसला! पंचायत सीटों से हटेगा आरक्षण
उत्तराखंड: यहाँ खाई में गिरी पिकअप; चालक की मौत, एक घायल
हल्द्वानी में CM धामी ने दिखाई हरी झंडी, ‘नशामुक्त उत्तराखण्ड’ का दिया संदेश
उत्तराखंड: यहां नन्हा हाथी रुस्तम बना आकर्षण का केंद्र
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) मंगल पड़ाव–रोडवेज मार्ग चौड़ीकरण में आई तेजी, नगर मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण 

