हल्द्वानी :अल्मोड़ा से हल्द्वानी जा रही बारात की कार कैंची धाम के समीप रतिघाट में लगभग 60 गहरी खाई में गिर गई। कार में चार व्यक्ति सवार थे। जिसमें से तीन लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर घायल हो गया।
सूचना मिलते ही पोस्ट खैरना से निरीक्षक राजेश जोशी के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई। गहरी खाई, रात्रि का अंधकार एवं प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद SDRF टीम ने पूरी तत्परता के साथ रेस्क्यू अभियान संचालित किया।
SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा एक घायल व्यक्ति को गहरी खाई से सुरक्षित निकालकर 108 एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया जबकि तीन मृतकों के शवों को खाई से निकालकर स्थानीय पुलिस के सुपुर्द किया गया।
घायल
1.मनोज कुमार, निवासी अल्मोड़ा
मृतक
- संजय बिष्ट, निवासी अल्मोड़ा
- सुरेंद्र भंडारी, निवासी अल्मोड़ा
- पुष्कर भैसोड़ा, निवासी अल्मोड़ा
मृतकों के नाम–
पुष्कर सिंह भैसोड़ा, प्रदेश अध्यक्ष, एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स एसोसिएशन
संजय बिष्ट, अध्यक्ष, राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ, हवलबाग ब्लॉक
सुरेंद्र भंडारी, महामंत्री राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ, हवलबाग ब्लॉक

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले
उत्तराखंड: रेखा आर्या-गिरधारी लाल विवाद पर सीएम धामी का बयान, बोले- 22 साल साथ रहे तो अब आरोप क्यों?
उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान
मदरसों में हिंदी-अंग्रेजी के साथ धार्मिक शिक्षा भी, धामी सरकार ने तय किए नया सिलेबस
अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल
मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम
पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर
हल्द्वानी :मैक्स अस्पताल में हल्द्वानी के दो मरीजों के जटिल कैंसर का सफल उपचार 
