सीएम बदलने की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ एक्शन शुरू..
देहरादून :उत्तराखण्ड प्रदेश में आपदा राहत कार्यों के बीच मुख्यमंत्री परिवर्तन संबंधी अफवाहों का बाजार गर्म होने के कारण पुलिस अब सक्रिय हो गई है। सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक और झूठी सूचनाओं को लेकर उत्तराखण्ड पुलिस ने कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। शनिवार को देहरादून पुलिस ने तीन फेसबुक पेज संचालकों के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज किया। यह कदम भाजपा जिलाध्यक्ष देहरादून सिद्धार्थ अग्रवाल द्वारा की गई शिकायत पर उठाया गया।उत्तराखंड खानपान
राज्य के बागेश्वर, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों में भारी बारिश और आपदा के चलते बचाव कार्य जारी हैं। ऐसे संवेदनशील समय में मुख्यमंत्री के बदलने जैसी गलत जानकारी फैलाना न केवल राहत कार्यों में बाधा डालता है, बल्कि इससे प्रशासनिक व्यवस्था और सरकारी कार्यों में भी अव्यवस्था उत्पन्न होती है।
पुलिस की जांच और कार्रवाई
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फैल रही झूठी खबरों की जांच में यह स्पष्ट हुआ कि फेसबुक पेज “आई लव माय उत्तराखंड संस्कृति”, “उत्तराखण्ड वाले” और “जनता जन आंदोलन इरिटेड” पर मुख्यमंत्री के परिवर्तन संबंधी भ्रामक पोस्ट प्रसारित की जा रही थीं। इन पेज संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, और पुलिस अब कठोर कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया में है।उत्तराखंड खानपान
उत्तराखण्ड पुलिस की अपील
उत्तराखण्ड पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अपुष्ट या झूठी सूचना का प्रसार करने से बचें। पुलिस ने सोशल मीडिया के उपयोगकर्ताओं को चेतावनी दी है कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रदेश पुलिस सोशल मीडिया की निरंतर निगरानी कर रही है और इस प्रकार की गतिविधियों से सख्ती से निपटने के लिए प्रतिबद्ध है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां रिश्वत लेते पकड़ा गया भ्रष्टाचारी ASI, SSP ने भी लिया एक्शन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण में सुप्रीम कोर्ट नें कहा…
देहरादून :(बधाई) एसपी (ट्रैफिक ) लोकजीत सिंह के नेतृत्व में देहरादून ट्रैफिक पुलिस की पहल बनी सुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण
2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, हल्द्वानी में बड़ा प्रशिक्षण अभियान
उत्तराखंड : 1.20 लाख की मांग, 20 हजार लेते ही धरा गया GST कर्मचारी
उत्तराखंड :(बड़ी खबर) जीएसटी कार्यालय पर विजिलेंस की छापेमारी, डाटा एंट्री ऑपरेटर रिश्वत लेते गिरफ्तार
उत्तराखंड में 18.50% बिजली दर बढ़ाने का प्रस्ताव, किसानों-उद्योगों का फूटा गुस्सा
उत्तराखंड में हनी मिशन को रफ्तार, किसानों की आय बढ़ाने की बड़ी तैयारी
हल्द्वानी : अब इस अस्पताल को मिली बम से उड़ाने की धमकी
उत्तराखंड : यहाँ अस्पताल पर गिरी गाज, लाइसेंस निलंबित, जुर्माना भी लगा 

