दूसरों की जगह बोर्ड परीक्षा देने पहुंचे 8 नाबालिग पकड़े
हरिद्वार। दूसरों के नाम से परीक्षा देने पहुंचे आठ लड़के और लड़कियां पकड़े गए हैं। कक्ष निरीक्षकों ने संदेह होने पर पूछताछ कर उन्हें पुलिस को सौंप दिया। मंगलवार को उत्तराखंड बोर्ड का हाईस्कूल का हिंदी का पेपर था। सावित्री शिक्षा सदन इंटर कॉलेज रावली महदूद के छात्र-छात्राओं का परीक्षा केंद्र राजकीय इंटर कॉलेज सलेमपुर में बनाया गया है। कक्ष निरीक्षकों को अलग-अलग कक्षों में चार लड़कियां और चार लड़के संदिग्ध नजर आए। उन्होंने पूछताछ की तो वह हड़बड़ाने लगे। बाद में उन्होंने स्वीकार किया वह दूसरों के प्रवेश पत्र अपना फोटो लगाकर परीक्षा देने पहुंचे थे। केंद्र व्यवस्थापक सुरेशचंद्र द्विवेदी ने उन्हें पकड़कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आठों को हिरासत में ले लिया और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है। मामले में सावित्री शिक्षा सदन इंटर कॉलेज रावली महदूद के प्रधानाचार्य पर भी सवाल उठ रहे हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



जसपाल राणा के जीवन पर आई किताब, सीएम धामी ने किया विमोचन…जानिए क्या है खास
देहरादून : लालकुआं को नगरपालिका या नगर निगम बनाने, रेलवे फाटक पर ROB, बस स्टेशन और नहरों के पुनर्निर्माण की उठाई गई मांग
उत्तराखंड की बेटी गार्गी जोशी ने देशभर में बढ़ाया मान, AI हैकाथॉन में जीता 1 लाख का पुरस्कार
उत्तराखंड: कैंचीधाम के जाम पर केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा सख्त, वैकल्पिक रास्ते और पार्किंग बनाने के दिए निर्देश
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में श्रमिक कैंपों को लेकर विवाद, वन अधिकार संगठन ने दी काम बंद करने की चेतावनी
काशीपुर- कुंडा क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत, टुक टुक के उड़े परखच्चे
सीएम धामी की मौजूदगी में एक छत के नीचे मिलीं कई सुविधाएं, 500 से ज्यादा श्रमिक परिवारों को लाभ
उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने पर दिखा खास नजारा, पाकिस्तान से भी पहुंचा 40 श्रद्धालुओं का जत्था
उत्तराखंड में यहाँ महिला एएसआई 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार
उत्तराखंड : IFS के तबादले, आदित्य रत्न को हल्द्वानी की जिम्मेदारी 
