हल्द्वानी : हल्द्वानी स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। यह ईमेल कॉलेज के प्राचार्य की आधिकारिक ईमेल आईडी पर प्राप्त हुआ…जिसके बाद एहतियाती कदम उठाते हुए सभी शैक्षणिक गतिविधियां तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दी गईं।
कॉलेज प्रशासन ने एमबीबीएस से लेकर एमडी और एमएस तक की कक्षाएं फिलहाल रोक दी हैं। प्राचार्य कार्यालय के अनुसार संदिग्ध ईमेल मिलते ही पुलिस प्रशासन को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की टीमें मौके पर पहुंचीं और परिसर में सघन जांच अभियान शुरू कर दिया गया।
प्रशासन ने छात्र-छात्राओं और स्टाफ की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए कहा है कि स्थिति स्पष्ट होने तक नियमित कक्षाएं संचालित नहीं की जाएंगी। विद्यार्थियों को अनावश्यक रूप से कॉलेज परिसर में न आने की सलाह दी गई है।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी राज्य के कई न्यायालयों, जिनमें उत्तराखंड उच्च न्यायालय और अन्य जिला न्यायालय शामिल हैं, को इस तरह के धमकी भरे ईमेल मिल चुके हैं। लगातार मिल रही इन धमकियों को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



जसपाल राणा के जीवन पर आई किताब, सीएम धामी ने किया विमोचन…जानिए क्या है खास
देहरादून : लालकुआं को नगरपालिका या नगर निगम बनाने, रेलवे फाटक पर ROB, बस स्टेशन और नहरों के पुनर्निर्माण की उठाई गई मांग
उत्तराखंड की बेटी गार्गी जोशी ने देशभर में बढ़ाया मान, AI हैकाथॉन में जीता 1 लाख का पुरस्कार
उत्तराखंड: कैंचीधाम के जाम पर केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा सख्त, वैकल्पिक रास्ते और पार्किंग बनाने के दिए निर्देश
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में श्रमिक कैंपों को लेकर विवाद, वन अधिकार संगठन ने दी काम बंद करने की चेतावनी
काशीपुर- कुंडा क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत, टुक टुक के उड़े परखच्चे
सीएम धामी की मौजूदगी में एक छत के नीचे मिलीं कई सुविधाएं, 500 से ज्यादा श्रमिक परिवारों को लाभ
उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने पर दिखा खास नजारा, पाकिस्तान से भी पहुंचा 40 श्रद्धालुओं का जत्था
उत्तराखंड में यहाँ महिला एएसआई 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार
उत्तराखंड : IFS के तबादले, आदित्य रत्न को हल्द्वानी की जिम्मेदारी 

