उत्तरकाशी : उत्तरकाशी जिले के नौगांव विकासखंड के बलाड़ी गांव में सर्पदंश की एक दुखद घटना सामने आई है। खेत में काम कर रही 58 वर्षीय महिला की जहरीले सांप के काटने से मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। परिवार पर पहले ही दुखों का पहाड़ टूटा हुआ था…क्योंकि करीब छह महीने पहले महिला के पति का भी हृदयगति रुकने से निधन हो गया था।
जानकारी के अनुसार, बलाड़ी गांव निवासी सुगंधरा देवी शनिवार को अपने टमाटर के खेत में निराई-गुड़ाई कर रही थीं। इसी दौरान खेत में छिपे एक विषैले सांप ने उनके हाथ पर काट लिया। सर्पदंश के बाद उनकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। परिजन उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नौगांव लेकर रवाना हुए…लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी मौत हो गई।
ग्रामीणों ने बताया कि सुगंधरा देवी मेहनती और मिलनसार स्वभाव की महिला थीं। उनके पति भरत सिंह होमगार्ड विभाग में कार्यरत थे, जिनका लगभग छह महीने पहले हृदयगति रुकने से निधन हो गया था। पति के जाने के बाद परिवार की जिम्मेदारी सुगंधरा देवी संभाल रही थीं। अब उनकी असमय मौत से पूरा परिवार गहरे सदमे में है।
घटना पर जिला पंचायत सदस्य विजय बंधानी और पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष सहित कई स्थानीय लोगों ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने राज्य सरकार और प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और उचित मुआवजा देने की मांग की है। उनका कहना है कि ऐसी आकस्मिक घटनाओं से प्रभावित परिवारों को जल्द राहत मिलनी चाहिए।
ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षेत्र में सर्पदंश से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाने और ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों में एंटी-स्नेक वेनम समेत जरूरी उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराने की भी मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से लोगों की जान बचाई जा सके।
वन विभाग के एसडीओ साधु लाल ने बताया कि बरसात के मौसम में सांप अधिक सक्रिय हो जाते हैं। उन्होंने लोगों से खेतों, झाड़ियों और घास वाले इलाकों में काम करते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि कहीं सांप दिखाई दे तो उसे मारने की कोशिश न करें, बल्कि तुरंत वन विभाग को सूचना दें…ताकि प्रशिक्षित टीम सुरक्षित तरीके से उसका रेस्क्यू कर सके।
उन्होंने यह भी सलाह दी कि सर्पदंश होने पर झाड़-फूंक या घरेलू उपचार के भरोसे समय बर्बाद न करें। पीड़ित को बिना देरी किए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाना ही सबसे प्रभावी और सुरक्षित उपाय है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित
उत्तराखंड: भूमि नापने के एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार
उत्तराखंड: कुमाऊं में अब ऐसे नहीं बनेंगे प्रमाण-पत्र! मंडलायुक्त दीपक रावत ने जारी किए सख्त निर्देश
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में 
