घास काटने गई वृद्धा को तेंदुए ने मार डाला
हमलावर वन्यजीव को गोली मारने की मांग
कोटद्वार/धुमाकोट । नैनीडांडा विकासखंड के सल्ड महादेव क्षेत्र के बणासी गांव में खेत में घास काटने गई 65 वर्षीय वृद्धा सुशीला देवी को तेंदुए ने मार डाला। घटना शनिवार सुबह करीब 11 बजे की है। आक्रोशित लोग हमलावर तेंदुए को गोली मारने की मांग कर रहे हैं।
ब्लॉक प्रमुख प्रकीर्ण नेगी ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 11 बजे पट्टी बिजलौट के बणासी तल्ली गांव निवासी दो महिलाएं सुशीला देवी और शांति देवी खेतों में घास काटने के लिए गई थीं। इसी दौरान घात लगाए तेंदुए ने सुशीला देवी (65) पर हमलाकर दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
तेंदुए के हमले को देखकर साथ गई दूसरी महिला शांति देवी ने शोर मचाकर ग्रामीणों को जानकारी दी।
सूचना मिलते ही धुमाकोट पुलिस, गढ़वाल वन प्रभाग की दीवा रेंज के अधिकारी, ब्लॉक प्रमुख प्रकीर्ण नेगी पहुंच गए हैं। विधायक दिलीप रावत के निर्देश पर महिला का गांव में ही पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। सुशीला देवी के दो बेटे व दो बेटियां हैं। चारों विवाहित हैं। बड़ा बेटा दिनेश सेना में लद्दाख में तैनात है, छोटा बेटा रमेश सिंह काशीपुर में नौकरी करता है
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन इलाकों में आज से बिजली कटौती, 8 अक्टूबर तक रहेगा असर
उत्तराखंड: आयुष बेलवाल बने लोअर PCS-2024 टॉपर, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद
नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला
उत्तराखंड: पेंशनरों और सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, बैंक हड़ताल से पहले खाते में आएगा भुगतान 
