हरिद्वार : 2027 के अर्धकुंभ मेले से पहले अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद में मतभेद खुलकर सामने आने लगे हैं। हरिद्वार के कनखल स्थित श्री पंचायती शंभू अटल अखाड़े में हुई बैठक में आठ अखाड़ों के प्रतिनिधियों ने नई कार्यकारिणी के गठन का ऐलान किया और बहुमत होने का दावा किया।
बैठक में महानिर्वाणी, निर्मल, अटल, बड़ा, नया, दिगंबर, निर्वाणी और निर्मोही अखाड़ों के संत शामिल हुए। नई कार्यकारिणी में श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज को अध्यक्ष और श्रीमहंत राजेंद्र दास महाराज को महामंत्री बनाया गया। इसके अलावा अन्य पदों पर भी कई संतों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि देश में कुल 13 अखाड़े हैं और उनमें से 8 अखाड़ों का समर्थन उनके साथ है। उन्होंने दावा किया कि बहुमत के आधार पर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि अर्धकुंभ और अन्य धार्मिक आयोजनों से जुड़े सभी कार्यों में नई परिषद सक्रिय भूमिका निभाएगी। जल्द ही प्रशासन के साथ बैठक कर आगे की तैयारियों पर चर्चा की जाएगी।
वहीं, मीडिया संयोजक बनाए गए करौली शंकर महाराज ने कहा कि नई कार्यकारिणी अगले पांच वर्षों तक काम करेगी और कुंभ मेले की व्यवस्थाओं में सरकार के साथ समन्वय बनाएगी।
बता दें कि अर्धकुंभ 2027 से पहले अखाड़ा परिषद को लेकर दो अलग-अलग गुट सक्रिय दिखाई दे रहे हैं। इससे पहले भी एक अन्य कार्यकारिणी का गठन किया जा चुका है…जिसने भी बहुमत होने का दावा किया था। ऐसे में फिलहाल अखाड़ा परिषद दो गुटों में बंटी नजर आ रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित
उत्तराखंड: भूमि नापने के एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार
उत्तराखंड: कुमाऊं में अब ऐसे नहीं बनेंगे प्रमाण-पत्र! मंडलायुक्त दीपक रावत ने जारी किए सख्त निर्देश
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में 