देहरादून: उत्तराखंड में मॉनसून की दस्तक के साथ मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 28 और 29 जून को राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश…तेज हवाएं और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। विभाग ने इन दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
30 जून को कुमाऊं के पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश का अनुमान है। वहीं हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
एक जुलाई को नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और देहरादून समेत कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। अगले तीन से चार दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम बदला हुआ रहने और तापमान में गिरावट आने के आसार हैं।
मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि भारी बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें…खासकर पहाड़ी क्षेत्रों में। भूस्खलन की आशंका वाले इलाकों और नदी-नालों के किनारे जाने से भी परहेज करें, क्योंकि लगातार बारिश से जलस्तर अचानक बढ़ सकता है। प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें भी संभावित खराब मौसम को देखते हुए सतर्क हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: यहां खिड़की में देखा तो बैठा था तेंदुवा, फैल गई दहशत Video
हल्द्वानी: यहां सड़क दुर्घटना में एक की मौत, एक गंभीर
सीएम धामी से मिले शेफ केशव नेगी, सहयोग के लिए जताया आभार
उत्तराखंड STF की ‘लखपति इनामी’ योजना शुरू, आप भी पा सकते हैं लाखों का इनाम
उत्तराखंड:(बड़ी खबर) CM धामी के निर्देश का असर, कल बहा पुल, आज शुरू हुआ यातायात
Bhimtal: ओखलकांडा सड़क हादसे पर उठे गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच और ₹25 लाख मुआवजे की मांग
उत्तराखंड : यहां युवक लापता, पुल में मिली स्कूटी
उत्तराखंड : यहां सड़क किनारे मिले दंपती के शव, मची खलबली
उत्तराखंड : आज यहां बारिश के चलते छुट्टी घोषित 

