Haridwar :- हरिद्वार के जंगल से सटे इलाकों में जंगली हाथियों का उत्पात जारी है। गुरुवार को यहां लक्सर राजमार्ग पर मिस्सरपुर में सड़क पार कर रहे जंगली हाथियों के झुंड की चपेट में आकर एक साईकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना गुरुवार सुबह की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह जंगली हाथियों का झुंड आबादी क्षेत्र की ओर से वापस जंगलों की ओर जा रहा था..।
लक्सर राजमार्ग पार करने के दौरान अचानक हरिद्वार से लक्सर की ओर जा रहा एक साइकिल सवार झुंड की चपेट में आ गया और गिर गया। जंगली हाथी एक बार को तो साइकिल सवार को कुचलने की ओर दौड़े कि तभी मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह जंगली हाथियों के झुंड को खदेड़ दिया। घटना में साइकिल सवार बुरी तरह घायल हो गया है.. जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले भी कई बार जंगली हाथी आबादी क्षेत्र का रुख करके अक्सर उत्पाद मचाते देखे जा सकते हैं। जिनके वीडियो भी समय-समय पर वायरल होते हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: सरकार के फैसले से तीर्थ पुरोहित और कारोबारियों में खुशी
सीएम धामी की अगुवाई में PM मोदी का 18वां दौरा, उत्तराखंड तैयार
उत्तराखंड: मोदी के कार्यक्रम से पहले धामी का एक्शन मोड, हर व्यवस्था की खुद ली जानकारी
उत्तराखंड: गंगा में फंसे बच्चे, महिलाएं और पुरुष… रेस्क्यू ऑपरेशन ने बचाई 21 जिंदगियां
उत्तराखंड: यहाँ पेड़ से लटका मिला युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप
उत्तराखंड: गुपचुप हो रही थी नाबालिग की शादी, प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर बिगाड़ा खेल
उत्तराखंड में बड़ा फैसला! पंचायत सीटों से हटेगा आरक्षण
उत्तराखंड: यहाँ खाई में गिरी पिकअप; चालक की मौत, एक घायल
हल्द्वानी में CM धामी ने दिखाई हरी झंडी, ‘नशामुक्त उत्तराखण्ड’ का दिया संदेश
उत्तराखंड: यहां नन्हा हाथी रुस्तम बना आकर्षण का केंद्र 

