देहरादून: उत्तराखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत तैयार किए गए 5,000 आवास इस माह लाभार्थियों को सौंपे जाएंगे। सभी आवासों का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का समय मिलते ही राज्य स्तर पर भव्य समारोह आयोजित कर लाभार्थियों को घरों की चाबियां दी जाएंगी।
आवास सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष श्याम अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न जिलों के लाभार्थी वर्चुअल माध्यम से भी शामिल होंगे। हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत और बागेश्वर समेत कई जिलों में योजना के तहत आवास तैयार किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्रों में बहुमंजिला ईडब्ल्यूएस आवास बनाए गए हैं…जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में पक्के मकानों के निर्माण के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। इन आवासों में शौचालय, बिजली कनेक्शन, स्वच्छ पेयजल और रसोई जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। कई स्थानों पर लाभार्थियों को उज्ज्वला और सौभाग्य योजना से भी जोड़ा गया है।
योजना के तहत ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आवास निर्माण के लिए धनराशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से भेजी गई…जिससे निर्माण प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रही और कार्य समय पर पूरा हो सका।
श्याम अग्रवाल ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र परिवार पक्के मकान से वंचित न रहे। आगामी चरणों में अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को योजना से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि इस योजना से गरीब और निम्न आय वर्ग के लोगों को सुरक्षित आवास मिलने के साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार और निर्माण गतिविधियों को भी बढ़ावा मिल रहा है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: गणेश जन्मस्थली डोडीताल में खुले मां अन्नपूर्णा मंदिर के कपाट
उत्तराखंड: सेना की वर्दी का कपड़ा बेचने वाला दुकानदार पकड़ा गया
उत्तराखंड: खटीमा में इस दिन सीएम धामी करेंगे 7 करोड़ की CSD कैंटीन का उद्घाटन
उत्तराखंड: पति-बेटी खो चुकी महिला…कर्ज में डूबी थी जिंदगी, फिर डीएम ने किया कुछ ऐसा!
उत्तराखंड : यहाँ पेट दर्द पर अस्पताल आई नाबालिग निकली गर्भवती
उत्तराखंड : यहाँ स्पा की आड़ में देह व्यापार का धंधा, 19 लड़कियां रेसक्यू, 10 गिरफ्तार, 13 पर FIR
रुद्रपुर : स्पा सेंटरों पर पुलिस का छापा, देह व्यापार का भंडाफोड़; 4 गिरफ्तार, 9 महिलाएं रेस्क्यू
देहरादून :(बड़ी खबर) तबादला सत्र को लेकर आ गए बड़े निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) नए दायित्व धारी ने किया ज्वाइन
उत्तराखंड: यहाँ अस्पताल में करोड़ों की सीटी स्कैन मशीन खराब, लापरवाही पर अधिकारी सस्पेंड 

