देहरादून: देहरादून में परेड ग्राउंड पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकार के चार साल पूरे होने पर जनता को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने नवरात्र की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश की जनता ने उन्हें दोबारा सेवा का अवसर दिया…जिसके लिए वे आभार व्यक्त करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान कुल 401.86 करोड़ रुपये की 74 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया। इनमें 33 योजनाओं का शिलान्यास 99.44 करोड़ रुपये और 41 योजनाओं का लोकार्पण 302.42 करोड़ रुपये शामिल है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि चार साल पहले उन्होंने राज्य को नई दिशा देने और विकास की गति तेज करने का संकल्प लिया था…जिस पर लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, रेल और हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत किया गया है।
उन्होंने जानकारी दी कि पिछले चार वर्षों में राज्य की अर्थव्यवस्था में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। जीएसडीपी में 7.23 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है और प्रति व्यक्ति आय में 41 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। इस दौरान 20 हजार से अधिक नए उद्योग स्थापित हुए और स्टार्टअप की संख्या भी तेजी से बढ़ी है।
महिलाओं के सशक्तिकरण का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि 2.65 लाख से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। वहीं रिवर्स पलायन में भी 44 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न राष्ट्रीय सूचकांकों में उत्तराखंड ने बेहतर प्रदर्शन किया है। सतत विकास लक्ष्य इंडेक्स में राज्य को पहला स्थान मिला है…जबकि ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और स्टार्टअप रैंकिंग में भी राज्य को प्रमुख स्थान प्राप्त हुआ है।
देहरादून के विकास पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि शहर को आधुनिक बनाने के लिए 1400 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं पर काम चल रहा है। उन्होंने दावा किया कि अब योजनाओं का काम समय पर पूरा किया जा रहा है।
युवाओं को लेकर उन्होंने कहा कि नकल और पेपर लीक जैसी समस्याओं पर सख्त कानून लागू किया गया है…जिसके बाद 30 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है और नकल माफिया पर कार्रवाई की गई है।
सरकार की अन्य पहलों का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई कर 12 हजार एकड़ से अधिक जमीन मुक्त कराई गई है। साथ ही समान नागरिक संहिता लागू करने और अन्य कानूनों के जरिए व्यवस्था को मजबूत किया गया है।
कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री ने रोड शो में हिस्सा लिया और विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियों का भी अवलोकन किया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



गैस को लेकर बड़ा अपडेट! देहरादून से आया सख्त आदेश, हर जिले में हड़कंप
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) दायित्वधारी सुरेश भट्ट ने सरकार के 4 साल पर दी बधाई
देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार वर्ष के कार्यकाल पर दी राज्य सरकार को बधाई
X पर छाया #DhamiSarkarKe4SaalBemisaal, 4 साल पर मिला जबरदस्त समर्थन
4 साल बेमिसाल: उत्तराखंड में धामी सरकार का दमदार विकास, हर क्षेत्र में बड़ी छलांग
उत्तराखंड: शराब के खिलाफ सड़कों पर उतरीं महिलाएं… 12 KM पैदल चलकर दी सरकार को खुली चुनौती
उत्तराखंड: यहाँ बेकाबू ट्रक ने मचाई तबाही, ट्रॉली से टकराकर बाइक सवार दादी की मौत
उत्तराखंड: नेता को हाईकोर्ट का अल्टीमेटम, 3 दिन में सुलझाओ शादी का मामला
उत्तराखंड: मुझे पता नहीं था ये गंगा है…ऋषिकेश में पर्यटक की दलील सुन भड़के युवा
उत्तराखंड: इस दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित 
