हल्द्वानी: कुमाऊं प्रीमियर लीग के प्रथम ट्रायल में 330 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: कुमाऊं प्रीमियर लीग के प्रथम ट्रायल में 330 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम


हल्द्वानी : सर्वोपरि वेलफेयर सोसाइटी एवं बिठौरिया यूनाइटेड फुटबॉल अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में फरवरी माह में आयोजित होने वाली कुमाऊं प्रीमियर लीग (सीजन-2) के प्रथम चयन ट्रायल का आयोजन आज दिनांक 16 जनवरी 2025 को मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम, हल्द्वानी में किया गया। ट्रायल में प्रदेश भर से आए करीब 330 फुटबॉल खिलाड़ियों ने अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें 👉  ईरान-इजराइल तनाव के बीच सतर्क उत्तराखंड सरकार


आयोजकों ने बताया कि कुमाऊं प्रीमियर लीग का आयोजन 12 फरवरी से 22 फरवरी तक कुमाऊं मंडल के चार शहरों में किया जाएगा। लीग के प्रथम चरण के मुकाबले अल्मोड़ा, दूसरे और तीसरे चरण के मैच पिथौरागढ़, जबकि चौथे और पांचवें चरण के मुकाबले चंपावत में आयोजित होंगे। वहीं सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले रात्रि में मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम, हल्द्वानी में खेले जाएंगे।
टूर्नामेंट की विजेता टीम को ₹6 लाख तथा उपविजेता टीम को ₹3 लाख की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।
चयन ट्रायल के मुख्य अतिथि दर्जा राज्य मंत्री शंकर सिंह कौरगा रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में रमेश शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
आज के ट्रायल में निर्णायक की भूमिका में मनोज पुनेठा, भूपेंद्र चौहान, विशाल नेगी, प्रेम थापा, आनंद देव, प्रशांत धामी, विजय बिष्ट, कमल जगाती, कमल पवार, भोपाल सिंह नेगी, महेश बिष्ट, निखिल बिष्ट, शंकर आर्य, राजेंद्र मालरा, राजीव कुमार, किशोर पाल, किरन मेहर, गौरव कोरंगा, परम कांडपाल, सुरेश भंडारी सहित अन्य खेल विशेषज्ञों ने खिलाड़ियों का मूल्यांकन किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड :(बधाई) कपकोट सरकारी स्कूल के सभी 42 विद्यार्थी सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा में सफल
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड : चौकीदार के एक पद के लिए लाइन में 20 बेरोजगार


कुमाऊं प्रीमियर लीग सीजन-2 के आयोजक वीरू कालाकोटी ने बताया कि 8 फरवरी से 11 फरवरी तक हल्द्वानी में सभी चयनित टीमों के लिए प्रशिक्षण कैंप आयोजित किया जाएगा। साथ ही सभी टीमों की सूची सोशल मीडिया के माध्यम से जारी की जाएगी।

Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें