हल्द्वानी: आधी रात घर से लापता हुई 19 साल की युवती!
हल्द्वानी- युवती के अचानक आधी रात को घर से लापता हो जाने से परिजनों में हड़कंप मच गया। काफी खोजबीन करने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। 19 साल की युवती का मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। आस-पास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।
पुलिस के अनुसार मुखानी थाना क्षेत्र बजूनिया हल्दू निवासी परिजनों ने पुलिस को बताया कि बीती 11 मार्च की रात परिवार खाना खाकर सो गया था। लेकिन सुबह उठे तो उनकी 19 साल की बेटी घर पर नहीं थी। वह रात करीब 12 बजे अचानक लापता हुई। जिसके बाद उसकी काफी खोजबीन की गई। लेकिन कुछ पता नहीं चला।
परिजनों ने बताया कि उसे फोन किया तो फोन बंद मिला। जिसके बाद वह परेशान हो गए। उन्होंने आसपास, दोस्तों और रिश्तेदारों तक उसकी तलाश की, लेकिन उसका कहीं कुछ सुराग नहीं मिला। जिसके बाद वह मुखानी पुलिस के पास पहुंचे। परिजनों ने आशंका जताई है कि उनकी बेटी का अपहरण कर लिया गया है।
इधर, जानकारी देते हुए मुखानी थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर युवती की तलाश की जा रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



लालकुआं: प्रशासन की पहल, घर-घर पहुंची रसोई गैस, लोगों ने जताया आभार
हल्द्वानी : आदेश के बावजूद सिलेंडरों लेने गैस गोदाम में लगी भीड़, मौके पर एसडीएम तहसीलदार और थाना प्रभारी…
उत्तराखंड: सल्ट में दर्दनाक सड़क हादसा, कार 60 मीटर गहरी खाई में गिरी -पीएनबी के हेड कैशियर की मौत
हल्द्वानी: मुखानी क्षेत्र की लाखों की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी : पंद्रहवें किताब कौतिक की तैयारियां पूरी, उत्थान मंच मैदान में उपलब्ध रहेंगी लगभग 80 हजार किताबें
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कथित व्लॉगर ज्योति समेत 11 पर FIR दर्ज
देहरादून :(बड़ी खबर) दून समेत आठ जिलों में आज बारिश
उत्तराखण्ड:(दुखद) बोलेरो खाई में गिरी, दो महिलाओं की मौत, पांच घायल
नैनीताल : हल्दूचौड़ सीएचसी में सुविधाओं का अभाव : हाईकोर्ट सख्त -सरकार से एक माह में प्रगति रिपोर्ट तलब
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM ने गैस वितरण को लेकर जारी किए नए आदेश 
