उत्तराखंड- लॉकडाउन (Lockdown) में 11 युवाओं की टीम ने बना डाली एक किमी सडक़.

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

चंपावत– लगभग डेढ़ महीने लॉक डाउन को बीत चुके हैं इस बीच उत्तराखंड के पहाड़ों से कई दिलचस्प और प्रेरणादायक तस्वीरें भी सामने आई है इसी तरह की एक तस्वीर उत्तराखंड के नौजवानों की चंपावत से सामने आई है जहां लॉक डाउन के दौरान घर में रह रहे नौजवानों ने दिन रात मेहनत कर अपने गांव में दुपहिया वाहन पहुंचाने के लिए सड़क बना दी.

देहरादून- 1.8 लाख प्रवासियों के रजिट्रेशन, 23 हजार लोगों की हो चुकी है वापसी, ये है आगे का प्लान

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में दाखिले बढ़े, 17 दिन में परीक्षा परिणाम, अब इन कार्यक्रमों की तैयारी

कोरोना महामारी के चलते लागू लॉकडाउन का सदुपयोग करते हुए जिला मुख्यालय से लगे सौंज गांव के ११ युवाओं की टीम ने अपने गांव तक एक किमी सडक़ खुद ही तैयार कर दी है। जीआईसी तामली के शिक्षक इंदुवर जोशी की प्रेरणा से लॉकडाउन अवधि में गांव के युवा सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए श्रमदान से सडक़ का निर्माण कर रहे हैं। युवाओं ने घटोत्कछ मंदिर के पास से पैदल रास्ते का चौड़ीकरण कर उसे सडक़ में तब्दील कर दिया है। जिला मुख्यालय का नजदीकी गांव होने के बाद भी सौंज आज तक सडक़ संपर्क से वंचित था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: गवर्नमेंट हाउसिंग सहकारी समिति का चुनाव संपन्न, इन सदस्यों के हाथों में आई जिम्मेदारी

हल्द्वानी- (बड़ी खबर) लॉकडाउन के परमिशन पास बनाने वाले लोगों के लिए महत्वपूर्ण खबर, अब यहां बनेंगे सभी प्रकार के पास

लेकिन युवाओं की मेहनत रंग लाई और गांव में पहली बार दुपहिया वाहन पहुंचने लगे हैं। युवाओं ने जो सडक़ तैयार की है, उसमें करीब 500 मिट्टी भरे कट्टों से एक अस्थाई पुलिया का भी निर्माण किया गया है। भविष्य में पुलिया पक्की होते ही चारपहिया वाहन भी गांव तक आसानी से पहुंच जाएंगे। युवाओं ने बताया कि यह सडक़ भविष्य में हिडिम्बा मंदिर तक जाएगी। इससे आने वाले दिनों में घटोत्कछ बाबा के दर्शन करने वाले लोग हिडिम्बा मंदिर तक आसानी से जा पाएंगे। इससे क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : जज फार्म ई-ब्लॉक में 170 मीटर सीसी सड़क का पुनर्निर्माण शुरू, 20 परिवारों को मिलेगा लाभ..

CORONA UPDATE(बड़ी खबर) उधम सिंह नगर जिले में मिले चार और कोरोनावायरस पॉजिटिव..

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें