हल्द्वानी (नैनीताल) : उत्तराखण्ड के गाँवों में स्वरोजगार को बढ़ावा देने और शहरों से लौटकर गाँवों में कार्य कर रहे…युवाओं को दिशा देने के उद्देश्य से ग्राम्य विकास एवं पलायन निवारण आयोग द्वारा प्रसार प्रशिक्षण केन्द्र (ETC) हल्द्वानी में “रिवर्स पलायन से ग्राम विकास सम्मेलन” आयोजित किया गया।
सम्मेलन में उन युवाओं के अनुभव सामने आए…जिन्होंने महानगर छोड़कर गाँव लौटते हुए खेती और स्वरोजगार के माध्यम से आजीविका के नए रास्ते तैयार किए हैं।
आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. एस.एस. नेगी ने कहा कि गाँव लौटे युवा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रहे हैं। आयोग उन्हें आधुनिक तकनीक, मशीनरी और बाजार से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।
आयोग सदस्य राम प्रकाश पैन्यूली ने कहा कि रिवर्स पलायन उत्तराखण्ड के आत्मसम्मान से जुड़ा विषय है। गाँव लौटे प्रवासियों द्वारा किए जा रहे नवाचार प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत हैं। आयोग का प्रयास है कि उनकी समस्याओं का समाधान हो और गाँवों में ही रोजगार के अवसर विकसित हों।
सदस्य सचिव भरत भट्ट ने बताया कि आगामी योजनाएँ प्रवासियों के अनुभव और सुझावों के आधार पर तैयार की जाएंगी। प्रसार प्रशिक्षण केन्द्र की प्राचार्य पूनम कांडपाल ने कहा कि केंद्र द्वारा खेती के साथ-साथ उद्यम और आधुनिक तकनीक का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
जिला विकास अधिकारी नैनीताल और शोध अधिकारी गजपाल चन्दानी ने प्रशासनिक सहयोग और सफल मॉडलों को प्रदेश में लागू करने की जानकारी दी।
सम्मेलन में मशरूम उत्पादन, शहद उत्पादन, होमस्टे और जैविक खेती जैसे सफल उदाहरण प्रस्तुत किए गए। चर्चा के बाद सफल मॉडलों के विस्तार, पहाड़ी उत्पादों की ब्रांडिंग और बाजार से जोड़ने तथा जिला व ग्राम स्तर पर संवाद बढ़ाने पर सहमति बनी।
इस अवसर पर आयोग के सदस्य सुरेश सुयाल, अनिल साही सहित विभागीय अधिकारी और बड़ी संख्या में रिवर्स प्रवासी मौजूद रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर?
हल्द्वानी : होली में घर जा रहे हल्द्वानी के महिला सिपाही और उसके देवर के बैग चोरी
उत्तराखंड : गौरव नेगी साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
नैनीताल : एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा
उत्तराखंड: यहां 65 से अधिक देशों के साहित्यकार जुड़े, 30 नवोदित रचनाकार अलंकृत
उत्तराखंड : गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
उत्तराखंड: यहां ब्लेड से उठाया आत्मघाती कदम
उत्तराखंड : होली पर ऐसा रहेगा मौसम
हल्द्वानी: (बधाई) इंस्पायर अवार्ड के लिए कनिका और आरुष का चयन 
